खुशखबरी! पर्यटकों के लिए खुला कॉर्बेट का बिजरानी जोन, पहले दिन ही सैलानियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

Sanchar Now
2 Min Read

रामनगर। साढ़े तीन माह बाद कॉर्बेट पार्क का बिजरानी पर्यटन जोन व रामनगर वन प्रभाग का सीतावनी पर्यटन जोन गुरुवार से पर्यटकों के डे सफारी के लिए खुल गया है। 30 जून से यह दोनों जोन मानसून के चलते बंद थे। जबकि कॉर्बेट के ढेला, झिरना, गिरिजा पर्यटन जोन पर्यटकों के लिए वर्ष भर खुले रहते हैं।

सुबह छह बजे विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने आमडंडा में बिजरानी गेट पर बिजरानी पर्यटन जोन का शुभारंभ किया। हरी झंडी दिखाकर विधायक ने पर्यटकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पर्यटकों का मुंह मीठा कराकर सफारी के लिए भेजा गया। इसके अलावा रामनगर वन प्रभाग का सीतावनी पर्यटन जोन भी पर्यटकों की सफारी के लिए खुल गया।

रामनगर वन प्रभाग के भंडारपानी व कालाढूंगी पर्यटन जोन में सफारी के लिए पर्यटकों को कुछ दिन इंतजार करना होगा। भंडारपानी में बारिश से कच्ची सड़क में कीचड़ होने व कालाढूंगी पर्यटन जोन में दाबका नदी का पानी बढ़ने की वजह से अभी यहां सफारी बंद रहेगी। हालांकि पहले यह जोन भी सीतावनी के साथ ही 15 अक्टूबर से खुल जाते थे।

दोनों पर्यटन जोन खुलने से जिप्सी चालक, मालिक, गाइड, होटल रिसोर्ट कारोबारी, स्थानीय दुकानदार भी अपनी आजीविका को लेकर उत्साहित है। एक अक्टूबर से तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो व हाथीडगर पर्यटन जोन में भी पर्यटन सत्र शुरू हो चुका है। इस दौरान पार्क वार्डन बिंदर पाल, रेंजर नवीन पांडे, इको टूरिज्म प्रभारी ललित आर्या मौजूद रहे।

पढ़ें  मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, यूपी के इस जिले में पुलिस ने की कार्रवाई
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment