ग्रेटर नोएडा में 104 किसानों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेंगे भूखंड आवंटन पत्र, प्रक्रिया शुरू

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के डाढ़ा गांव के 40 भूखंडों का शनिवार को ड्रा हुआ। गांव के 104 किसानों को इन भूखंडों का आवंटन पत्र जल्द जारी होगा। प्राधिकरण के बोर्ड रूप में एसीईओ सुनील कुमार सिंह व दादरी विधायक के प्रतिनिधि सुरेश शर्मा की मौजूदगी में छह फीसदी आबादी भूखंड का आवंटन किया गया। यह सभी भूखंड समान आकार के हैं। ड्रा प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए वीडियोग्राफी कराई गई।

डाढ़ा गांव के किसानों की जमीन का अधिग्रहण करने के बाद से काफी समय से छह प्रतिशत आबादी भूखंड लंबित थे। किसानों ने भूखंड पाने के लिए प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार से भी गुहार लगाई थी। सीईओ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आबादी भूखंड शीघ्र देने के निर्देश दिए।

नियोजन विभाग से 104 भूखंडों को नियोजित करने के बाद छह प्रतिशत आबादी भूखंड विभाग की तरफ से प्रक्रिया पूरी करते हुए शनिवार को समान आकार के 40 भूखंडों का ड्रा कराया गया। भूखंड पाने वाले किसानों ने खुशी जताते हुए प्राधिकरण के प्रति आभार जताया। प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा है कि इन किसानों को आवंटन पत्र शीघ्र जारी कर लीज डीड की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

सीईओ एनजी रवि कुमार का कहना है कि किसानों को छह प्रतिशत आवासीय भूखंड देना प्राधिकरण की पहली प्राथमिकता है। डाढ़ा की तरह ही अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी आबादी के भूखंड शीघ्र आवंटित किए जाएंगे। इस दौरान ओएसडी गिरीश कुमार झा,वरिष्ठ प्रबंधक नियोजन सुधीर कुमार, प्रबंधक प्रमोद कुमार व संदीप रावल आदि मौजूद रहे।

पढ़ें  ढाबा संचालक को बोनट पर डालकर 1.5 KM तक तेज स्पीड में दौड़ाई कार, फिर फेंककर भाग गए आरोपी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment