ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने फ्लैट खरीदारों को दी बड़ी राहत, अब नहीं चलेगी बिल्डर्स की मनमानी

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) से आवंटियों को बड़ी राहत दी। ओटीएस तीन माह के लिए लागू होगी। इससे प्रीमियम, अतिरिक्त प्रतिकर और लीज डीड विलंब शुल्क पर लगे जुर्माने से राहत मिल जाएगी। लगभग 2200 फ्लैट खरीदारों को इसका फायदा मिलने की उम्मीद है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के संपत्ति विभाग की तरफ से बहुमंजिला फ्लैटों के आवंटियों के लिए ओटीएस का प्रस्ताव पिछली बोर्ड बैठक में रखा गया था।

विभाग की तरफ से बोर्ड को बताया गया कि योजना लागू करने से लगभग 2200 बहुमंजिला फ्लैटों की लीज डीड निष्पादित होने का अनुमान है। इससे प्राधिकरण को 468 करोड़ रुपये की बकाया धनराशि भी प्राप्त हो सकती है। बोर्ड ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी थी। प्राधिकरण ने इसका कार्यालय आदेश जारी कर दिया। यह योजना 31 दिसंबर तक रहेगी। ओटीएस के लागू होने से प्रीमियम की बकाया धनराशि और प्रतिकर पर पेनाल्टी से राहत और लीज डीड के विलंब शुल्क की धनराशि पर 40 से 80 फीसदी (60 वर्ग मीटर तक के फ्लैट) और 20 से 40 फीसदी (60 वर्ग मीटर से अधिक) की राहत मिल जाएगी।

स्कीम क्षेत्रफल फ्लैटों की संख्या

बीएचएस 7 32 20
बीएचएस 11 30 128
बीएचएस 10 40 143
बीएचएस 12 86 से 120 150
बीएचएस 14 35.96 156
बीएचएस 16 29.76 1321
बीएचएस 17 58.18 255

(क्षेत्रफल वर्ग मीटर में)

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आनंद वर्धन ने कहा, ‘प्राधिकरण से निर्मित फ्लैटों आवंटियों के लिए ओटीएस योजना का आदेश जारी किया गया है। 31 दिसम्बर तक योजना का लाभ ले सकते हैं।’

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान सेक्टर वाशियो ने किया प्रदर्शन

आवंटी लंबे समय से मांग कर रहे थे

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा बनाए गए फ्लैट के आवंटी लगातार ओटीएस योजना लाने की मांग कर रहे थे। प्राधिकरण ने पिछली बैठक में इस प्रस्ताव को रखा था। प्रस्ताव पास होने के बाद इसे लागू कर दिया गया है। 31 दिसंबर तक बकायेदार आवंटी आवेदन करके योजना का लाभ ले सकते हैं। योजना में तय किए गए नियमों का पालन करना होगा। प्राधिकरण को उम्मीद है कि इस योजना में अधिक से अधिक बकायेदार आवंटी लाभ लेंगे। इस योजना से प्राधिकरण को भी अपना बकाया मिलने की उम्मीद है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment