ग्रेटर नोएडा। उद्यमियों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत की साफ-सफाई और किया वृक्षारोपण

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो में सोमवार को उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीड़ा) कि साईट बी और साईट सी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत इंडस्ट्रियल एंट्रेपरेनुर्स एसोसिएशन ने एमएसएमई मंत्रालय के ओखला स्थित कार्यालय के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान सभी उद्यमियों ने सड़क पर झाड़ू लगाकर इस अभियान में हिस्सा लिया और वही कासना साईट 5 में अमीचंद इंटर कॉलेज के पास उद्यमियों ने साफ सफाई की।

ग्रेटर नोएडा में सोमवार को उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्रों की साफ-सफाई के लिए स्वच्छ अभियान चलाया जिसके तहत उद्यमियों ने कई सेक्टरों में झाड़ू लगाकर सड़कों को साफ किया इसके साथ ही वृक्षारोपण भी किया औद्योगिक साइटों में साफ-सफाई को लेकर उधमी पहले भी अभियान चलाते रहे उनका कहना है कि समय-समय पर इस अभियान के द्वारा सेक्टरों की साफ सफाई की जाती है जिससे अन्य लोगों को भी साफ सफाई के लिए प्रेरित किया जा सके।

सोमवार को ग्रेटर नोएडा में स्वच्छ भारत अभियान के तहत इंडस्ट्रियल एंट्रेपरेनुर्स एसोसिएशन यूपीसीडा की साइड बी और साईट 5 में स्वच्छता अभियान चलाया। औद्योगिक साईट बी के डीटीएल एरिया की मुख्य सड़क पर सभी उद्यमियों ने झाड़ू लगाकर अभियान में भागीदारी की। जिसके बाद साईट 5 में अमीचंद कॉलेज के पास उद्यमियों ने साफ-सफाई की। इस दौरान एमएसएमई मंत्रालय के ओखला स्थित कार्यालय से सहायक निदेशक सुनील कुमार ने साईट 5 में वृक्षारोपण भी किया। संस्था के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने बताया कि संस्था समय-समय पर इस तरह के जागरूक अभियान चलाकर विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में जागरूकता फैलाती रहती है और आगे भी ऐसे कार्यक्रम होते रहेंगे।

पढ़ें  जीबीयू में मनोविज्ञान और मानसिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेलन केलर डे मनाया गया

इस दौरान संस्था के महासचिव संजीव शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर एमएसएमई कार्यालय के अधिकारियों एवं उद्यमियों ने यूपीसीड़ा के कार्यालय में जाकर क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा से मुलाकात की और केंद्र सरकार की औद्योगिक क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। सुनील कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की कुछ योजनाओं के अंतर्गत यूपीसीड़ा में उद्योग क्षेत्रों में मूलभूत समस्याओं को दूर किया जा सकता है क्षेत्रीय प्रबंधक एवं एमएसएमई अधिकारियों के बीच जल्दी इस तरह की योजनाओं पर कार्य करने की सहमति बनी है। जिसका फायदा निश्चित रूप से उद्यमियों को होगा इस अभियान में सैकड़ों उद्यमियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment