ग्रेनो वेस्ट में छत काटकर घरों व दुकानों में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। बिसरख पुलिस ने ग्रेनो वेस्ट में छत काटकर दुकानों व घरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के ₹55000 नगद भी बरामद की हैं वही घटना में प्रयोग किए जाने वाला एक थ्री व्हीलर भी पुलिस ने बरामद किया है। यह गिरोह बहुत ही शातिर तरीके से रात में दुकानों व मकानों की छतों को काटकर उस में चोरी की घटना को अंजाम दिया करता था।

दरअसल, सोमवार को बिसरख पुलिस ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मकानों व दुकानों में छत काटकर चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर चोरों को चिपयाना अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया है। जिनमे गाजियाबाद के थाना मसूरी डासना के मयूर विहार निवासी फिरोज और गौतम बुध नगर के बिसरख थाने के हैबतपुर निवासी गौरव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के ₹55000 बरामद किए हैं। वही चोरी के बाद सामान को ले जाने में प्रयोग किए जाने वाला थ्री व्हीलर भी पुलिस ने बरामद किया है।

बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुकानों व मकानों से छत काटकर चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी। जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई और पुलिस लगातार ऐसे गिरोह की तलाश कर रही थी। सोमवार को बिसरख पुलिस ने चिपयाना अंडरपास के पास से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है इनके पास से चोरी के ₹55000 भी पुलिस ने बरामद की है वही चोरी की घटनाओं में प्रयोग किए जाने वाला थ्री व्हीलर भी इनके पास से बरामद किया है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में 150 एकड़ में बनी अवैध कॉलोनी पर चलेगा बुलडोजर! कब्जे में अथॉरिटी की 300 करोड़ की जमीन

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने 7 फरवरी 2023 को मोहन मोटर्स गौर सिटी 2 में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वही आरोपियों ने अपने फरार साथी सोनू की मदद से 17 फरवरी 2023 को लाल कुआं के पास रावत मेडिकल स्टोर की छत को काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। यह गिरोह ग्रेटर नोएडा सहित एनसीआर मैं छत को तोड़कर चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देता था।

बिसरख पुलिस ने इस गिरोह के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं इस गिरोह के अभी अन्य के साथ ही फरार हैं पुलिस जिनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है और जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment