ग्रेनो प्राधिकरण ने 40 करोड़ की जमीन को किया अतिक्रमण मुक्त, सुनपुरा गांव में 20 हजार वर्ग मीटर जमीन से हटाया अतिक्रमण

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को सुनपुरा में हो रहे अवैध निर्माण को हटा दिया। जहां से प्राधिकरण ने 20000 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है। अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन की कीमत 40 करोड रुपए होने का अनुमान है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को लेकर प्राधिकरण के द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के द्वारा ऐसी जगह को चिन्हित कर उनसे अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। प्राधिकरण का अतिक्रमण हटाओ दस्ता बृहस्पतिवार को सुनपुरा गांव पहुंचा जहां पर हो रहे अवैध निर्माण को प्राधिकरण के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने ढहा दिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस भी भारी संख्या में मौजूद रही।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी हिमांशु वर्मा ने बताया कि गांव सुनपुरा प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में है। कुछ कॉलोनाइजर गांव के खसरा नंबर 398, 399, 409, 419, 421, 430, 431 से 433 की जमीन पर अवैध निर्माण कर प्लाटिंग कर रहे थे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम के नेतृत्व में प्रबंधक एसपी सिंह, रामकुमार व सहायक प्रबंधक राजेश कुमार निम की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस टीम ने थाना इकोटेक तीन की पुलिस के साथ बृहस्पतिवार सुबह मौके पर पहुंचे और अवैध निर्माण को बुलडोजर की मदद से ढहा दिया। टीम ने करीब 20000 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है।

सुनपुरा गांव में अतिक्रमण मुक्त करने के दौरान प्राधिकरण ने 6 जेसीबी और चार डंपर का इस्तेमाल कर यह कार्रवाई की गई है। इस जमीन की कीमत करीब 40 करोड रुपए आकी गई है। ओएसडी हिमांशु वर्मा ने चेतावनी दी है कि प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में जमीन कब्जाने वालों को बक्सा नहीं जाएगा। उन्होंने हर वर्क सर्कल कर्मचारी को अपने एरिया में जमीन पर अतिक्रमण रोकने के लिए कड़ी नजर रखने और अतिक्रमण की सूचना मिलते ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें  Greater Noida के व्यापारी के बेटे का बुलंदशहर में मिला शव, चार दिन पहले हुआ था अपहरण
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment