कट्टर भ्रष्टाचारी हैं 24 के लिए 26 होने वाले, विपक्षी जुटान पर PM मोदी का तीखा तंज; AAP पर भी हमला

Sanchar Now
2 Min Read

पोर्ट ब्लेयर के वीर सावरकर के नए टर्मिनल भवन उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि लोग एक चेहरे पर कई चेहरे रख लेते हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुलाकात को भ्रष्ट लोगों का सम्मेलन करार दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एयरपोर्ट का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ज्यादा उड़ानें और ज्यादा पर्यटकों का सीधा मतलब है ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर मिलना।

ये लोग सिर्फ अपने बच्चों के बारे में सोचते हैं-प्रधानमंत्री 

प्रधानमंत्री ने विपक्षी दल की बैठक पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग अपनी दुकानें खोलकर हमें रोकना चाहते हैं. वो भारत के गरीब लोग अपनी-अपनी दुकानें खोलकर बैठ गये हैं। उनकी दुकान पर दो चीजों की गारंटी होती है, एक तो वे अपनी दुकान पर जातिवाद का जहर बेचते हैं और दूसरा भ्रष्टाचार। उन्होंने कहा कि सभी भ्रष्टाचारी बड़े प्रेम से मिल रहे हैं, लेकिन उनकी दुकान पर जुटे लोग परिवारवाद के समर्थक हैं।ये लोग इस बात पर विश्वास करते हैं- न खाता न बही, जो परिवार कहे वही सही।ये लोग सिर्फ अपने बच्चों के बारे में सोचते हैं।

यह कट्टर भ्रष्टाचारियों का सम्मेलन है-प्रधानमंत्री 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन लोगों ने कई चेहरे बना रखे हैं।एक गाना याद आता है- एक चेहरे पर कई चेहरे लगा लेते हैं।अब देखिये उन्होंने कितने चेहरे बना रखे हैं।ये लोग कैमरे के सामने खुद को एक जैसा दिखाते हैं लेकिन लोग जानते हैं कि पूरे फ्रेम में भ्रष्ट लोग हैं।यह कट्टर भ्रष्टाचारियों का सम्मेलन है।वे जमानत पर छूटे कुछ लोगों को सम्मान की दृष्टि से देख रहे हैं, जिनका पूरा परिवार जमानत पर है तो उन्हें और अधिक सम्मान मिल रहा है। ये लोग गा रहे कुछ हैं, हालात कुछ हैं, लेबल कुछ लगा रखा है और माल कुछ है।

पढ़ें  आंख खुलते ही लगा महंगाई का करंट, तेल कंपनियों ने बढ़ाए गैस सिलेंडर के दाम, जानें नए दाम
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment