आंध्र प्रदेश के DGP पर चला चुनाव आयोग का चाबूक, मतदान से पहले किया ट्रांसफर; सरकार को भी दिया ये निर्देश

Sanchar Now
1 Min Read

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले निर्वाचन आयोग ने आंध्र प्रदेश के  DGP वी. राजेंद्रनाथ रेड्डी को तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को 6 मई, 2024 तक DGP पद के लिए DG रैंक के तीन अधिकारियों का एक पैनल बनाने का निर्देश दिया है।

EC ने DGP को कोई भी ड्यूटी न देने का दिया निर्देश

चुनाव आयोग ने DGP पर एक्शन लेते हुए मुख्य सचिव को यह भी निर्देश दिया है कि डीजीपी राजेंद्रनाथ रेड्डी को चुनाव से संबंधित कोई ड्यूटी नहीं दी जाए। दरअसल, विपक्ष ने EC से शिकायत की थी कि डीजीपी और कई अन्य अधिकारी राज्य में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी का सहयोग कर रहे हैं।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा इंटरनेशनल ट्रेड शो, दिखेगा बदलते यूपी का सामर्थ्य
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment