उत्तराखंड में भीषण हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

Sanchar Now
1 Min Read

कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। चामड़ चील के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार चालक एलआईसी कर्मी की मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी को गंभीर चोट आई हैं। घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, विकासनगर निवासी मायाराम पंवार (55) पुत्र परम सिंह पंवार एलआईसी में चालक के पद पर कार्यरत हैं। वह रविवार सुबह अपनी पत्नी सुशीला पंवार के साथ निजी कार से कालसी स्थित अपने गांव कनबुआ में शिलगुर विजट मंदिर के दर्शन और घर में पूजन के लिए जा रहे थे। चामड़ चील के पास कार अनियंत्रित होकर खाई  में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही दरवाजा खुलने से मायाराम पंवार की पत्नी छिटक कर बाहर गिर गई और झाड़ियों में फंस गई। चालक कार समेत खाई में जा गिरे।विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान चलाया। थाना प्रभारी भुवनचंद पुजारी ने बताया कि कार चालक की मौत हो गई थी। बताया कि घायल महिला का उप जिला अस्पताल विकासनगर में उपचार चल है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

पढ़ें  चारधाम यात्रा: सत्यापन के लिए विभागीय अधिकारियों की लगाई जाएगी ड्यूटी, फेक न्यूज चलाने पर तुरंत होगा एक्शन
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment