शोरूम में प्रेमी संग खरीदारी कर रही महिला को पति ने धुना, पति दिल्ली से पीछा करते हुए नोएडा आया

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के एक कपड़े के शोरूम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला को उसके पति ने किसी अन्य पुरुष मित्र के साथ शॉपिंग करते देख लिया. पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखते ही पति बुरी तरह भड़क उठा, जिसके बाद शोरूम से लेकर सड़क तक जमकर हंगामा और मारपीट हुई. फिर महिला ने थाने में दोनों के खिलाफ शिकायत देकर गिरफ्तार करा दिया.

​शॉपिंग के दौरान अचानक सामने आया पति

पुलिस के अनुसार, बरौला क्षेत्र में एक महिला अपने एक पुरुष मित्र के साथ बाजार में खरीदारी करने आई थी. दोनों मार्केट में घूम रहे थे कि तभी अचानक महिला का पति आ धमका. अपनी पत्नी को किसी और के साथ घूमते और शॉपिंग करते देख पति अपना आपा खो बैठा. उसने दोनों को बीच बाजार रोक लिया.

बीच सड़क पर चले लात-घूंसे

​पति के विरोध जताने पर पहले तो तीखी कहासुनी शुरू हुई, लेकिन जल्द ही इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इस दौरान महिला के पति और उसके पुरुष मित्र के बीच सरेआम हाथापाई हो गई. बीच सड़क पर हो रहे इस ‘हाई-वोल्टेज ड्रामे’ को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई. जब मामला ज्यादा बढ़ गया तो आसपास के लोगों ने दखल दिया और पुरुष मित्र की धुनाई कर दी.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

सूचना के बाद सेक्टर-49 थाना पुलिस भी पहुंच गई और दोनों को पकड़कर थाने ले आई. थाने में महिला की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला के पति और पुरुष मित्र दोनों को ही गिरफ्तार कर लिया है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment