मायके से रुपया न लाने पर पति ने बेरहमी से की पत्नी की पिटाई, घायल हालत में महिला अस्पताल में भर्ती

Sanchar Now
3 Min Read

 

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में एक पति ने महिला को ब्लेड मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका उपचार चल रहा है। वही महिला के भाई ने पुलिस से शिकायत की है उसने बताया कि मायके से पैसे ना लाने पर पति ने ब्लेड मारकर महिला को घायल कर दिया पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर शुरू कर दी है।

दरअसल, दनकौर थाना क्षेत्र के डेवटा गांव निवासी एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई करने और ब्लेड से घायल करने का आरोप है। घायल महिला को गंभीर अवस्था में ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित महिला के भाई ने पुलिस से मामले की शिकायत की है शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है

घायल महिला बुलंदशहर जिले के खुर्जा की रहने वाली है महिला के भाई मुकेश कुमार ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उसकी बहन दनकौर थाने के डेवटा गांव में ससुराल में रहती है। उसका आरोप है कि उसकी बहन बबीता का पति नेत्रपाल आए दिन बहन से मारपीट करता है कई बार उन्होंने उनको समझाया है उसके बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। मंगलवार को महिला के पति ने महिला से मायके से रुपये लाने के लिए दबाव बनाया जिसके बाद महिला ने रुपये लाने से इंकार कर दिया। यह बात आरोपी पति को नागवार गुजरी और उसने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी वहीं महिला को ब्लेड से घायल कर दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर महिला के 25 टांके में हैं वहीं महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पढ़ें  नोएडा में नाबालिग से दुष्कर्म और अनैतिक देह व्यापार के तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

दनकौर पुलिस ने बताया कि महिला के भाई मुकेश ने पुलिस से मामले की शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी पति की तलाश की जा रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment