इतनी खुजली है तो ईरान जाओ, कानून व्यवस्था बिगाड़ी तो इलाज कर दूंगा…क्यों भड़क गए संभल सीओ?

Sanchar Now
3 Min Read

संभल में आने वाले अलविदा जुमे और ईद के त्योहार को लेकर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों पुलिस अधिकारियों और शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया. इस दौरान त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए. वहीं पीस कमेटी की बैठक में सीओ कुलदीप ने चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ लोग ईरान के लिए कुछ छाती पीट रहे हैं कि ईरान को मार डाला, अगर इतना कुछ है तो चले जाओ ईरान. अगर उस झगड़े का हमारे देश में कानून व्यवस्था पर असर होगा तो हम बढ़िया वाला इलाज करेंगे.

इसके साथ ही संभल सीओ ने कहा जो रील बनाने के चक्कर में होगा उसकी हम रेल बना देंगे. हम सब त्योहार मनाने में आपके साथ हैं लेकिन कोई एक आदमी सभी व्यवस्थाओं को आकर पलीता लगा दे ये हमें बर्दाश्त नहीं है. सीओ असमोली कुलदीप सिंह ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या न पैदा हो.

नमाज केवल मस्जिद के अंदर ही पढ़ी जाएगी

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में मस्जिद के बाहर या सड़क पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं होगी. नमाज केवल मस्जिद के अंदर ही पढ़ी जाएगी, प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया कि यदि किसी मस्जिद में अधिक भीड़ होती है तो एक ही स्थान पर दो बार नमाज पढ़ी जा सकती है लेकिन सार्वजनिक स्थानों या सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

पढ़ें  साली को भगा ले गया जीजा… फिर रिश्तेदार को Video कॉल कर दिखाई जहर की पुड़िया, ईद से एक दिन पहले आई सुसाइड की खबर

ईरान या इजरायल के समर्थन में नारेबाजी या गुणगान करने की अनुमति नहीं

प्रशासन ने यह भी साफ किया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों जैसे ईरान या इजरायल के समर्थन में नारेबाजी या गुणगान करने की अनुमति नहीं होगी. ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी वहीं शहर के लोगों ने भी प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वे सभी नियमों का पालन करेंगे और त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाएंगे ताकि शहर में अमन-चैन का माहौल बना रहे.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment