IHGF स्प्रिंग 2025 दिल्ली मेला भारतीय भव्यता को दुनिया के सामने करेगा पेश, एक रोमांचक सोर्सिंग सीजन की उम्मीद

Sanchar Now
7 Min Read

संचार नाउ। भारत के लाइफस्टाइल फैशन, हस्तशिल्प और गिफ्ट उत्पादों का दुनिया का सबसे प्रमुख और सबसे सक्रिय सोर्सिंग प्लेटफॉर्म अपने 59वें संस्करण के साथ लौट रहा है, इसमें 100+ देशों के 3000+ प्रदर्शक और पहले से रजिस्टर्ड खरीदार शामिल होंगे। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) द्वारा आयोजित आईएचजीएफ दिल्ली मेला– स्प्रिंग 2025 का आगामी 59वां संस्करण, 16 से 19 अप्रैल 2025 तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर ऐंड मार्ट में आयोजित किया जा रहा है।

दरअसल, यह संस्करण एक सु-व्यवस्थित लेआउट का दावा करता है जिसमें बड़े हॉलों को 16 प्रमुख प्रदर्शनी क्षेत्रों के लिए समर्पित किया गया है; इनमें होम डेकोर ऐंड एक्सेंट समेत होम फर्निशिंग, कारपेट्स एवं रग्स; टेक्स्टाइल एवं लिनन; गिफ्ट एवं प्रीमियम्स; इंटीरियर्स; फर्नीचर; फैशन ज्वेलरी; बैग एवं एक्सेसरीज; लैंप एवं लाइटिंग एक्सेसरीज; आउटडोर एवं गार्डेन; अरोमा, स्पा एवं लाइफस्टाइल; क्रिसमस एवं फेस्टिव डेकोर; किचन एवं डिनरवेयर; बाथरूम एक्सेसरीज; बेंत, बांस, कागज एवं पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद; बच्चों एवं शिशुओं के खिलौने एवं एक्सेसरीज शामिल हैं।

इस अवसर पर ईपीसीएच के अध्यक्ष दिलीप बैद ने कहा, “दुनिया भर से खरीदारों की काफी बड़ी संख्या के साथ, हमारे प्रदर्शक इस स्प्रिंग संस्करण को भारतीय हस्तशिल्प क्षेत्र का एक अत्यधिक महत्वपूर्ण मंच बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यहां पेश किए गए उत्पाद सस्टेनेबल हैं, उनमें हाथ से अतिरिक्त कारीगरी जोड़ी गई है और उनकी कलात्मकता पर विशेष ध्यान दिया गया है। होम, लाइफस्टाइल, फैशन, फर्नीशिंग, फर्नीचर और इंटीरियर डिवीजनों को एक साथ लाकर, यह मेला नए उत्पादों की खोज करने, नई जानकारी हासिल करने और उपयोगी साझेदारी के लिए एकजुट होने के लिए एक वास्तविक वातावरण प्रदान करता है। यह संस्करण कई रोमांचक नई पहलों का साक्षी बनेगा, जिसमें क्षेत्रीय डेकोरेटिव-यूटिलिटी लाइन एवं फर्निशिंग, नए उत्पादों की एक नई सिरीज और स्टार्ट-अप का समावेश शामिल हैं। इसके अलावा, धातु पर उकेरी गई आकृति, लाह की चूड़ी का निर्माण, मधुबनी पेंटिंग और पश्मीना शॉल समेत छह शिल्पों के लाइव क्राफ्ट प्रदर्शन भी यहां किए जा रहे हैं। निफ्ट/एनआईडी/आईआईटी के डिजाइनर/पूर्व छात्र परिपत्र और पुनर्नवीनीकृत सामग्री पर विशेष ध्यान देते हुए अपने अभिनव उत्पाद डिजाइन प्रदर्शित भी करेंगे।”

पढ़ें  गायों के गोबर से प्राधिकरण बनाएगा फ्यूल, प्राप्त धनराशि गौशालाओं में होगी खर्च

वही ईपीसीएच के महानिदेशक की भूमिका में मुख्य सलाहकार और आईईएमएल के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कहा, “भारत की बेमिसाल विविधता और शिल्प कौशल का लाभ उठाते हुए, यह मेला एक स्थापित, प्रगतिशील और एक निश्चित वैश्विक सोर्सिंग हब के रूप में है। हमारा उद्देश्य है कि यह मेला सभी प्रकार के खरीदारों के लिए सोर्सिंग गंतव्य बने- चाहे वो बड़े थोक विक्रेता, आयातक, विशिष्ट खरीदार और स्पेशलिटी रिटेलर्स हों।”

वर्तमान वैश्विक व्यापार परिदृश्य पर डॉ. कुमार ने कहा, “मेले के इस संस्करण पर अमेरिका के लगाए टैरिफ का कोई खास असर होने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि हम अमेरिकी खरीदारों की ओर से मजबूत भागीदारी देख रहे हैं और बड़ी संख्या में उन्होंने पहले ही रजिस्ट्रेशन करा लिया है। अमेरिकी टैरिफ केवल भारत तक सीमित नहीं हैं – वो वैश्विक स्तर पर लगाए गए हैं। चीन, वियतनाम और कंबोडिया जैसे प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में भारत पर अपेक्षाकृत कम टैरिफ लागू होते हैं। इसके अलावा, अमेरिका ने उच्च टैरिफ दरों पर 90-दिनों की रोक लगाई है जो भारत के लिए सही समय परबाइलेटरल ट्रेड एग्रीमेंट (बीटीए) में शामिल होने का अवसर प्रदान करता है। मुझे पूरा विश्वास है कि भारत सरकार इस अवसर का लाभ उठाएगी और व्यापार-अनुकूल समझौते का रास्ता निकलेगा, जिससे अमेरिकी बाजार में हमारी स्थिति और मजबूत होगी।”

मेले के प्रति उत्साह को बढ़ाते हुए आईएचजीएफ दिल्ली मेला-स्प्रिंग 2025 के स्वागत समिति के अध्यक्ष श्री निर्मल भंडारी ने कहा की इस मेले में कारीगरों द्वारा लाइव शिल्प प्रदर्शन, नॉलेज सेशन और डिस्प्ले अवार्ड भी शामिल हैं। ईपीसीएच वर्ल्ड एक समर्पित पवेलियन है, जो हस्तशिल्प क्षेत्र की सेवा के लिए प्रतिबद्ध ईपीसीएच की 40 वर्षों की यात्रा को दर्शाता है, जो वर्षों से ईपीसीएच की पहल को उजागर करता है I फैशन शो में हस्तशिल्प परिधानों, फैशन आभूषणों और एक्सेसरीज के उत्कृष्ट संग्रह प्रदर्शित किए जाएंगे। यह चार दिवसीय भव्य आयोजन उद्योग से जुड़े पेशेवरों और शिल्प प्रेमियों के लिए एक समृद्ध अनुभव का वादा करता है। हस्तशिल्प क्लस्टर्स, उत्पादन केंद्रों और कारीगर गांवों की मजबूत भागीदारी के साथ पूरे भारत से इस मेले में 3000 से अधिक प्रदर्शक शामिल होंगे।

पढ़ें  गुर्जर महोत्सव 2025 सांस्कृतिक क्रांति का बनेगा सूत्रधार, ग्रेटर नोएडा में ट्रस्ट ने किया भव्य ऐलान

सौ से अधिक देशों से खरीददार होंगे शामिल

ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक आर.के. वर्मा ने कहा कि शो में आने वाले आगंतुकों में थोक व्यापारी, वितरक, चेन स्टोर, डिपार्टमेंटल स्टोर, खुदरा विक्रेता, मेल-ऑर्डर कंपनियां, ब्रांड के मालिक, खरीद घराने और डिजाइनर और ट्रेंड का पूर्वानुमान लगाने वालों के अलावा खरीद प्रतिनिधि और घरेलू वॉल्यूम खरीदार समेत दुनिया भर के विदेशी खरीदार शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, ब्राजील, कनाडा, चिली, कोलंबिया, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, इजरायल, इटली, जापान, कोरिया, मैक्सिको, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पनामा, पेरू, फिलीपींस, पुर्तगाल, रूसी संघ, सऊदी अरब, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका और कई अन्य समेत 100 से अधिक देशों के विदेशी खरीदारों के मेले में आने की उम्मीद है।

इन कंपनियों/डिपोर्टमेंटल स्टोर्स के प्रतिनिधियों होंगे शामिल

ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक आर. के. वर्मा ने बताया कि जिन कंपनियों/डिपोर्टमेंटल स्टोर्स के प्रतिनिधियों ने पहले ही इस शो में आने की पुष्टि कर दी है उनमें गार्सिया रेगुएरा एसआरएल, अर्जेंटीना; एल एंड एम होम, ऑसबॉन्ड रग्स, ऑस्ट्रेलिया; इंटरस्पर जीएमबीएच, ऑस्ट्रिया; रिबेरो ई पावानी, ब्राजील; बर्डीज नेस्ट, कनाडा; जेफिना, डेनमार्क; ला मैसन, एसोटेरिक्स इम्पोर्ट, फ्रांस; कोकोसीबर्लिन, जर्मनी; पॉश लिविंग कंपनी लिमिटेड, जापान; पीएस फैशन, मेक्सिको; ईएल कॉर्टे इंगल्स, साइनेस ग्रिमाल्ट, एस.ए., स्पेन; एंगलुंड-ग्रुपेन फ्लोरिंग एबी, स्वीडन; कार्पेट्स इंटरनैशनल थाइलैंड पीएलसी, थाइलैंड; बेला मैसन, तुर्की; लाइफस्टाइल होम कलेक्शन बीवी, नीदरलैंड्स; होम बॉक्स, लैंडमार्क ग्रुप, होम सेंटर, यूएई; सेकंड नेचर ऑनलाइन, कलिनरी कॉन्सेप्ट्स, यूनाइटेड किंगडम; एप्रोपोस इंटरनैशनल इंक, कर्मा हाइवे, ड्यूक इम्पोर्ट्स इंक, स्टाइलक्राफ्ट होम, आरएच रेस्टोरेशन हार्डवेयर, ट्वॉज कंपनी वीसीएनवाई होम, यूएसए और कई अन्य शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 के दौरान हस्तशिल्प का अनुमानित अस्थायी (प्रोविजनल) निर्यात 33,490.79 करोड़ रुपये (3959.86 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का रहा।

पढ़ें  फर्जी तरीके से लोन व क्रेडिट कार्ड बनाने वाले गैंग का पुलिस ने किया खुलासा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment