प्रेम प्रसंग में पत्नी ने कुल्हाड़ी से पति के किए पांच टुकड़े, बोरे में भरकर नहर में फेंकी लाश

Sanchar Now
3 Min Read

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी ने अपनी पति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. आरोपी ने ये काम पति को पलंग से बांधकर किया और शव के पांच टुकड़े कर नहर में बहा दिए. पुलिस को अभी तक लाश के टुकड़े नहीं मिल पाए हैं. महिला ने जुर्म कुबूल कर लिया है, और आगे की जांच की जा रही है

क्या है पूरा मामला?

ये मामला थाना गजरौला इलाके का है. जहां रामपाल की पत्नी दुलारो ने उसकी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. दोनों के बीच काफी विवाद होता रहता था. इसी के बीच दुलारो की दोस्ती रामपाल के दोस्त के साथ हो गई. वह उसी के साथ जाकर रहने भी लगी थी. एक महीने पहले ही वह गांव आई थी. मृतक रामपाल का एक बेटा है जो अपने परिवार के साथ अलग घर में रहता है. बुधवार को आरोपी ने बेटे को बताया कि रामपाल मंगलवार से घर पर नहीं है. इसके बाद पुलिस थाने में शिकायत की गई, साथ ही बताया कि कुछ दिनों पहले ही उसकी मां गांव आई है.

ऐसे की हत्या

पुलिस को दुलारो पर शक हो गया और उसी बिनाह पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. जब दुलार के साथ सख्ती की गई तो उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने सोते समय चारपाई से बांधकर हत्या को अंजाम दिया. उसने रामपाल पर कुल्हाड़ी से पार किए, और शरीर के पांच टुकड़े कर दिए. इसके बाद टुकड़ों को गांव के पास नहर में फेंक दिया. पुलिस को देरशाम नहर में से रामपाल के खून से सने कपड़े बरामद हुए हैं.

पढ़ें  यूपी में इन महिलाओं को मिलेंगे लैपटॉप-मोबाइल! डिप्टी सीएम ने बैंकों को दिए निर्देश

पुलिस ने कही ये बात

पुलिस ने जानकारी दी है कि अभी टुकड़ों को बरामद नहीं किया गया है. नहर के पानी को बंद करा दिया गया है. गोताखोर तलाश में जुटे हैं. महिला ने बताया कि उसका पति उसे मारता पीटता था. जमीन गिरवी रख दी और ऐसे में बेटी की शादी की भी जिम्मेदारी थी. हत्या में कौन शामिल है और इसकी असली वजह क्या है. इन सभी बातों की जांच की जाएगी.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment