ग्रेटर नोएडा में अवैध संबंध के शक में प्रेमी (भतीजे) ने की विधवा चाची प्रेमिका की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा में जारचा थाना क्षेत्र के कलोंदा गांव में घर में घुसकर एक विधवा महिला की चाकू से गोंदकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। अवैध संबंधों के चलते महिला की हत्या की संभावना जताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, कलोंदा गांव में मृतक महिला के पति की लगभग पांच वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गई थी। महिला के पांच बच्चे है और सभी गांव में ही रह रहे है। मृतक महिला आरोपी शाहरुख की रिश्ते में चाची लगती है। महिला का आरोपी शाहरुख के साथ कई सालों से अवैध संबंध चल रहा था। आरोपी को जानकारी हुई की मृतक महिला का किसी अन्य पुरुष से भी प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसके चलते महिला के रिश्ते में भतीजे आरोपी प्रेमी ने घर में घुसकर चाकू से गोंदकर उसकी हत्या कर दी।

जारचा थाना प्रभारी सुमनेश विकल ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती शनिवार देर रात कलोंदा गांव में एक 32 वर्षीय विधवा महिला की हत्या की सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला अपने ही घर में मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू की। जानकारी में पुलिस को पता चला कि महिला का उसके परिवार के ही रिश्ते में भतीजे 28 वर्षीय शाहरुख अवैध संबंध थे। मृतक महिला के द्वारा किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध की आशंका के चलते शाहरुख ने ही चाकू से गोंदकर महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया और आल्हा कत्ल चाकू भी बरामद कर लिया है।

पढ़ें  मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों व महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए किया गया जागरूक

आरोपी शाहरुख ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मृतक महिला से पिछले तीन-चार वर्षो से उसका अवैध संबंध था। कुछ दिनों पहले शाहरुख को जानकारी हुई कि मृतक महिला का किसी अन्य दूसरे व्यक्ति से भी अवैध संबंध है। जिसके बाद आपस में दोनों का विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते बीते शनिवार देर रात शाहरुख ने महिला के घर पहुंच कर चाकू से गोंद कर उसकी हत्या कर दी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment