देहरादून और ऋषिकेश में आयकर विभाग की रेड, तीन बिल्डर के ठिकानों से कई दस्तावेज किए जब्त

Sanchar Now
1 Min Read

देहरादून। वित्तीय गड़बड़ी और टैक्स चोरी के मामले में आयकर विभाग ने देहरादून और ऋषिकेश में तीन बिल्डरों के ठिकानों पर छापे मारे। देहरादून में एसएस कंस्ट्रक्शन, स्टोन फील्ड कंस्ट्रक्शन और भारत कंस्ट्रक्शन के पाम सिटी स्थित ऑफिस और एक टीम ने राजपुर रोड पर स्टोन फील्ड के ऑफिस में कार्रवाई की है।

बिल्डरों के घरों में भी छापे मारे मारे गए। एसएस कंस्ट्रक्शन के ऋषिकेश स्थित ऑफिस में भी कार्रवाई की गई। कार्रवाई आयकर विभाग के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कानपुर के निर्देश पर की गई।

जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम शुक्रवार देर रात तक इनके ठिकानों पर मौजूद थी। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई शनिवार को भी जारी रह सकती है। आयकर विभाग ने इन ठिकानों से कई दस्तावेज बरामद किए हैं।

पढ़ें  Delhi: बेहोशी की हालत में महिला को छोड़कर भागा एंबुलेंस चालक, शरीर पर नहीं मिले चोट के कोई निशान
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment