भारतीय महिला टीम का दमदार प्रदर्शन, इस पदक पर लगाया निशाना

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली। विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 (World Archery Championships 2023)  में भारत की महिला कंपाउंड टीम (Indian Women’s Compound Team) ने इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। ज्योति सुरेखा वेन्नम, परनीत कौर और अदिति गोपीचंद स्वामी की भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने शुक्रवार को बर्लिन में स्वर्ण पदक जीता। यह किसी भी वर्ग में तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में भारत का पहला स्वर्ण है।

Indian Women’s Compound Team बनी वर्ल्ड चैंपियन

भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक के लिए फाइनल में मैक्सिकन कंपाउंड टीम डैफने क्विंटेरो, एना सोफा हर्नांडेज जियोन और एंड्रिया बेसेरा को 235-229 से हराया। क्वालिफिकेशन राउंड में दूसरे स्थान पर रहे भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन कोलंबिया को 220-216 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी।

पहले राउंड में बाई मिलने के बाद, भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने क्रमशः क्वार्टर फाइनल और प्री-क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे और तुर्की को हराया था। भारत ने इसे पहले विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में 9 रजत और 2 रजत सहित 11 पदक जीते थे।

SAI ने दी जीत की बधाई

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने महिला खिलाड़ियों को बधाई देते हुए लिखा, “भारत ने बर्लिन में रचा इतिहास, महिला कंपाउंड टीम ने फाइनल में 235-229 से जीतकर विश्व चैंपियंस का ताज पहना। यह विश्व चैंपियनशिप में टीम इंडिया का पहला गोल्ड मेडल है। लड़कियों को बहुत-बहुत बधाई! आप पर बहुत गर्व है।”

केंद्रीय खेल मंत्री ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने टीम को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, “तीरंदाजों की तिकड़ी को सलाम, जिस आत्मविश्वास और कौशल के साथ आपने भारत को जीत दिलाई, वह वास्तव में असाधारण है। टूर्नामेंट में चुनौतियों का सामना करना और मजबूती के साथ प्रदर्शन करना, असाधारण और प्रेरणादायक है। आप लड़कियों पर बेहद गर्व है, आपने भारत को गौरवान्वित किया है। आप देश और दुनिया के लिए इतिहास फिर से लिखते रहें, बधाई हो!”

पढ़ें  GT को मिल गया मोहम्मद शमी का रिप्लेसमेंट, मुंबई इंडियंस ने 'जूनियर रबाडा' को अपनी टीम में किया शामिल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment