जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, अलीगढ़ जिले में खुलेंगे निवेश और रोजगार के द्वार

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर और अलीगढ़ की सीमा पर यमुना प्राधिकरण नया औद्योगिक गलियारा विकसित करेगा। यह गलियारा एक ओर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से और दूसरी ओर अलीगढ़ जिले के टप्पल बाजना अर्बन नोड से सटा होगा। आठ हजार हेक्टेयर के इस क्षेत्र के नियोजन के लिए यीडा जल्द ही एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू करेगा। औद्योगिक गलियारे मेंं केवल आवासीय, औद्योगिक और होटल के लिए भूखंड आवंटित किए जाएंगे।

यीडा के लिए यह जमीन काफी अहम 

फेज एक में यमुना प्राधिकरण गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर में मास्टर प्लान 2041 पर काम कर रहा है। पूर्व छाेर पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सीमा प्रस्तावित खुर्जा पलवल एक्सप्रेसवे तक है। इसके आगे अधिसूचित क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर और अलीगढ़ जिले के टप्पल बाजाना अर्बन नोड के बीच में कुछ हिस्सा है, जो अभी मास्टर प्लान का हिस्सा नहीं है, लेकिन यीडा के लिए यह जमीन काफी अहम है।

जल्द सलाहकार एजेंसी का चयन किया जाएगा

नोएडा एयरपोर्ट और टप्पल में विकसित होने वाले मल्टी माॅडल लाॅजिस्टिक हब के बीच होने के कारण यहां औद्योगिक और कमर्शियल उपयोग भी भरपूर संभावनाएं हैं।

इस जमीन के आवंटन से यीडा का राजस्व भी काफी बढ़ेगा। लोकेशन के हिसाब से अहम होने के साथ ही इस क्षेत्र में अतिक्रमण की संभावनाएं भी काफी अधिक हैं, जो यीडा के फेज एक ओर फेज दो के बीच होने के कारण शहरी स्वरूप को खराब कर सकता है।

इसलिए यीडा ने इस क्षेत्र में नया औद्योगिक गलियारा विकसित करने का फैसला किया है। सीईओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि आठ हजार हेक्टेयर के इस क्षेत्र मेंं उद्योग, आवासीय और होटल श्रेणी में जमीन आवंटित की जाएगी। इस क्षेत्र के नियोजन के लिए जल्द ही सलाहकार एजेंसी का चयन किया जाएगा।

पढ़ें  यूपी पुलिस को मिलेंगी 986 नई लेडी सिंघम, इस दिन CM योगी लेंगे दीक्षांत परेड की सलामी

एयरपोर्ट के नजदीक और कनेक्टिविटी के कारण होटल जैसे उद्योगों के लिए यहां भूखंड फायदेमंद होगा। लाॅजिस्टिक, वेयरहाउस जैसे उद्योगों के लिए भी यह काफी मुनासिब लोकेशन साबित होगी।

130 मीटर और 60 मीटर सड़क से होगी कनेक्टिविटी

एयरपोर्ट की एनएच नौ से कनेक्टिविटी के प्रस्तावित 130 मीटर रोड को खुर्जा पलवल एक्सप्रेसवे के आगे विस्तार देकर नए औद्योगिक गलियारे की कनेक्टिविटी मजबूत की जाएगी। वहीं साबौता तक प्रस्तावित साठ मीटर चौड़ी सड़क का भी औद्योगिक गलियारे तक विस्तार होगा। खुर्जा पलवल एक्सप्रेसवे के समानांतर प्रस्तावित रेलवे काॅरिडोर रुंधी-चोला की भी औद्योगिक गलियारे से कनेक्टिविटी हो जाएगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment