ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर बनेगा इंटरचेंज, 123 करोड़ की लागत से 18 माह में बनकर होगा तैयार

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र और जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने जगनपुर अफजलपुर के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के उतार चढ़ाव के लिए इंटरचेंज के कार्य का शुभारंभ किया। यह इंटरचेंज 123 करोड रुपए की धनराशि से बनकर तैयार होगा जिसको बनाने में 18 माह का समय लगेगा। इसके बन जाने से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे और यमुना दोनों आपस में जुड़ जाएंगे जिससे लाखों लोगों को फायदा मिलेगा।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के परी चौक से आगरा तक यमुना एक्सप्रेसवे है वही ग्रेटर नोएडा में ही यमुना एक्सप्रेसवे के ऊपर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे गुजर रहा है। यह ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पलवल से कुंडली तक बना हुआ है दोनों एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए इंटरचेंज बनाने की योजना कई साल पहले से चली आ रही है लेकिन अमली जामा पहनाने में काफी समय लग गया। अब इसका शुभारंभ किया गया है जिसको 18 महीने में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि इस इंटरचेंज के बनने से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी और सुगम हो जाएगी। ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलेगी इसके साथ ही धन और समय की भी बचत होगी। ग्रेटर नोएडा के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है जिससे सितंबर 2024 से उड़ाने शुरू हो जाएंगे। इस इंटरचेंज के बन जाने से ईस्टर्न पेरिफेरल यमुना से कनेक्ट होकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी कनेक्ट हो जाएगा।

इस मौके पर जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह इंटरचेंज जेवर में बनने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। नोएडा हवाई अड्डे से गाजियाबाद, मेरठ व सहारनपुर के लोगों को भी सहूलियत मिलेगी। इसके साथ ही आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद व हाथरस के लोगों को भी इस इंटरचेंज के बनने पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा बिना जाए सीधे मेरठ गाजियाबाद जा सकेंगे।

पढ़ें  ग्रेनो को जी-20 के रंग में रंगने की तैयारी सुरु, ग्रीनरी, लाइटिंग और कलाकृतियों से चमकाने की योजना

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र रबूपुरा स्थित जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचे जहां पर जेवर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यो और जनपद में विभिन्न मुद्दों पर दोनों की सकारात्मक वार्ता हुई। इस मौके पर जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा, यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी अरुणवीर सिंह, एसीईओ कपिल सिंह, विपिन जैन, ओएसडी शैलेंद्र भाटिया, शैलेंद्र सिंह, जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment