सीबीआई में भी रहे हैं आईपीएस तरुण गाबा; कौन हैं लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर?

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2001 बैच के तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा (Tarun Gauba IPS) को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर (New Lucknow Police Commissioner) बना दिया है. वह इससे पहले एडीजी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. अपने शांत और सख्त अंदाज के लिए जाने जाने वाले तरुण गाबा का करियर काफी शानदार रहा है, जिसमें उन्होंने सीबीआई की मुश्किल जांचों से लेकर महाकुंभ तक के बड़े आयोजनों को बेहतरीन तरीके से संभाला है.

चंडीगढ़ के रहने वाले हैं तरुण गाबा

यूपी पुलिस ऑफिसर वेबसाइट के मुताबिक, मूल रूप से चंडीगढ़ के रहने वाले तरुण गाबा ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन में बीई (BE) की डिग्री ली है. इसके बाद उन्होंने ओस्मानिया यूनिवर्सिटी से पुलिस मैनेजमेंट में एमडीपीएम (MDPM), साइबर लॉ में पीजी और अमेरिका के हम्फ्री स्कूल ऑफ पब्लिक अफेयर्स से फेलोशिप के साथ-साथ इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) से पब्लिक पॉलिसी में एडवांस मैनेजमेंट कोर्स किया है.

सीबीआई और महाकुंभ में निभाई थी जिम्मेदारी

अपने अब तक के करियर में तरुण गाबा ने उत्तर प्रदेश के 7 अलग-अलग जिलों की पुलिस कमान संभाली है. द क्विंट के मुताबिक, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में डीआईजी के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने देश के चर्चित व्यापम घोटाले (Vyapam Scam) और डेरा सच्चा सौदा जैसे सनसनीखेज मामलों की जांच में उनकी अहम भूमिका निभाई है. इसके अलावा, प्रयागराज में बतौर आईजी रेंज रहते हुए उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक मेले महाकुंभ 2025 की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन का काम बहुत ही अच्छे से संभाला था.

पढ़ें  अफजाल अंसारी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा नोटिस

अपनी सर्विस के दौरान कई बार हुए सम्मानित

इस बड़े आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने में उनके खास योगदान के लिए शासन ने उन्हें मुख्यमंत्री महाकुंभ सेवा पदक-2025 से नवाजा था. अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें गवर्नर गोल्ड मेडल फॉर गैलेंट्री (2008), राष्ट्रपति पुलिस पदक और डीजीपी की अलग-अलग श्रेणियों की डिस्क (सिल्वर, गोल्ड, प्लेटिनम) मिल चुकी है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment