मनी लांड्रिंग केस में ईडी के समक्ष पेश नहीं हुईं जैकलीन फर्नांडिस, बताया ये कारण

Sanchar Now
3 Min Read

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस एक बार फिर सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस को ईडी ने बुधवार, 10 जुलाई को पूछताछ के लिए समन भेजा था। जैकलीन को 11 बजे ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के हेडक्वार्टर में पेश होने के लिए कहा गया था, पर वहीं नहीं पहुंचीं। सूत्रों के मुताबिक, जैकलीन मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए ईडी के दफ्तर ही नहीं पहुंचीं। इससे पहले ईडी ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा था कि सुकेश की ठगी के बारे में जैकलीन फर्नांडिस को पहले से ही सब मालूम था। इस मामले में जैकलीन से पहले भी कई बार पूछताछ की जा चुकी है।

ED ने इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश और Jacqueline Fernandez के खिलाफ पहले ही चार्जशीट फाइल कर दी थी। जैकलीन पर आरोप है कि सुकेश ने फोर्टिस के पूर्व हेल्थ केयर प्रमोटर शिविंद्र सिंह की पत्नी अदिति सिंह को कथित तौर पर 200 करोड़ रुपये का चूना लगाया था। इसके बारे में जैकलीन को मालूम था। जैकलीन को इस उगाही से फायदा भी हुआ था।

ईडी के अधिकारियों से मिली जैकलीन की लीगल टीम

‘आजतक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जैकलीन तो ईडी के दफ्तर नहीं पहुंचीं, पर उनकी लीगल टीम के लोगों ने ईडी के अधिकारियों से बात की और बताया कि एक्ट्रेस कुछ हेल्थ इशूज के कारण पूछताछ के लिए नहीं आ सकेंगी। उनकी तबीयत ठीक नहीं है। अब ईडी जैकलीन फर्नांडिस से पूछताछ के लिए नया समन जारी कर सकती है।

पढ़ें  तिरुपति मंदिर ने दी 5,142 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी, अध्यक्ष बी करुणाकर रेड्डी की अध्यक्षता में हुई बैठक

जैकलीन ने सुकेश के गिफ्ट की कबूली बात

2021 में दर्ज कराए गए एक बयान के दौरान, जैकलीन फर्नांडिस ने बताया था कि उन्हें सुकेश चंद्रशेखर ने तीन डिजाइनर बैग, जिम पहनने के लिए दो गुच्ची ड्रेस, महंगे जूते, सुपर लग्जरी ब्रांड के ब्रेसलेट, चूड़ियां, रोलेक्स और डायमंड की इयररिंग्स समेत कई गिफ्ट दिए थे। चार्जशीट के मुताबिक, सुकेश ने भी कबूल किया कि जैकलीन से दोस्ती होने के बाद उसने उन्हें करोड़ों के कई गिफ्ट दिए थे।

जैकलीन ने खटखटाया था दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा

वहीं, दिसंबर 2023 में जैकलीन फर्नांडिस ने इस केस में अपने खिलाफ FIR रद्द करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जैकलीन ने कहा था कि इसमें उनका कोई हाथ नहीं है। जैकलीन अभी जमानत पर बाहर हैं। इसके अलावा महादेव बेटिंग ऐप केस में भी जैकलीन का नाम सामने आया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment