‘जेलर 2’ की रिलीज डेट का एलान, बॉक्स ऑफिस पर चिरंजीवी की ‘विश्वंभरा’ से क्लैश होगी रजनीकांत की फिल्म

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली। रजनीकांत (Rajinikanth) के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। सन पिक्चर्स ने ‘जेलर 2’ (Jailer 2 release date) की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसी के साथ महीनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। सीक्वल की घोषणा के बाद से ही फैंस लंबे समय से ‘टाइगर’ मुथुवेल पांडियन की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

अब जब तारीख तय हो गई है, तो फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह और भी बढ़ गया है। सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए लिखा, “अलप्पारा केलाप्पुरम! #Jailer2 दुनिया भर के सिनेमाघरों में 15 अक्टूबर को आ रही है। यह फिल्म दशहरा के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

टीजर ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता

रिलीज की तारीख की घोषणा के साथ एक शानदार, एक्शन से भरपूर टीजर भी जारी किया गया है। यह टीजर फिल्म की कहानी को और भी ज्यादा सीक्रेट बना गदे रहा है जिससे ऐसा लग रहा है कि दर्शकों को कहानी में कई मजेदार ट्विस्ट मिलने वाले हैं। टीजर में सिर्फ स्टार-कास्ट की एक झलक देखने को मिली। इसके जबरदस्त विज़ुअल्स और रोमांचक माहौल से दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

तीन साल बाद आ रहा दूसरा पार्ट

रजनीकांत के मशहूर किरदार, टाइगर मुथुवेल पांडियन की झलक दिखाई गई है, लेकिन उनका चेहरा पूरी तरह नहीं दिखाया गया है। उन्हें एक खतरनाक नए मिशन पर जाते हुए देखा जा सकता है, जिससे संकेत मिलता है कि सीक्वल में उनके सामने और भी बड़ी चुनौती आने वाली है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी ‘जेलर 2’, 2023 में आई ‘जेलर’ की जबरदस्त सफलता के बाद आ रही है। इस एक्शन-एंटरटेनर फिल्म ने दुनियाभर में 604.50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। यह उस साल की सबसे बड़ी तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी, जिससे इसके सीक्वल से भी काफी उम्मीदें बढ़ गई हैं।

पढ़ें  चीन मास्टर्स 2026: किदांबी श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में ली चेुक यियू से हारकर बाहर हुए

फिल्म की कास्ट में S.J. सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, योगी बाबू, राम्या कृष्णन और मिर्ना मेनन भी शामिल हैं। एक और खास बात ये है कि विद्या बालन ‘जेलर 2’ से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment