जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में दो पुलिसकर्मियों की मौत, घटना में AK-47 राइफल का हुआ इस्तेमाल

Sanchar Now
2 Min Read

उधमपुर। रविवार सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस स्टेशन रैंबल को सूचना मिली कि सोपोर के दो पुलिसकर्मी, जो विभागीय वाहन में एसटीसी तलवाड़ा की ओर जा रहे थे उनकी गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह मामला फ्रेट्रिसाइड (सहकर्मी द्वारा गोली मारने) और आत्महत्या का है।सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई है।

घटना का पता लगाने में जुटी पुलिस

मृतकों के नाम समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल पाए थे। पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। दोनों पुलिस वालों के शव पुलिस वैन में मिली। पुलिस विभाग ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है और इससे जुड़े हर पहलू की गहन पड़ताल की जा रही है। यह घटना जीरो मोड रैंबल में काली माता मंदिर के पास हुई है।

एके-47 राइफल का इस्तेमाल किया गया- एसएसपी

उधमपुर के एसएसपी आमोद नागपुरे ने कहा कि घटना सुबह 6.30 बजे हुई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। शुरुआती जांच के मुताबिक यह साबित हो गया है कि घटना में एके-47 राइफल का इस्तेमाल किया गया था। घटना में दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई है। तीसरा पुलिसकर्मी सुरक्षित है। उन्हें पोस्टमॉर्टम और अन्य प्रक्रियाओं के लिए जीएमसी उधमपुर ले जाया जाएगा।

पढ़ें  नीट पेपर लीक 2026 पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment