’10 साल पहले…’: कंगना रनौत ने चिराग पासवान के साथ डेटिंग की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या है सच?

Sanchar Now
3 Min Read

बॉलीवुड की ‘क्वीन’ और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी बेबाक अंदाज और तीखे बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं. फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाली कंगना का विवादों से भी गहरा नाता रहा है, यही वजह है कि उन्हें अक्सर ‘कंट्रोवर्सी क्वीन’ भी कहा जाता है. चाहे राजनीति हो या बॉलीवुड के अंदरूनी मुद्दे, कंगना हर विषय पर खुलकर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटतीं. हाल ही में स्मिता प्रकाश के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कंगना का एक बार फिर अपने और बेबाक अंदाज देखने को मिला. इस इंटरव्यू में उन्होंने चिराग पासवान (Chirag Paswan) के साथ अपने रिश्तों पर भी ऐसी बात कह दी जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

चिराग पासवान पर क्या बोलीं कंगना?

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर कंगना रनौत और चिराग पासवान की बॉन्डिंग को लेकर काफी चर्चाएं थीं. इस पर सफाई देते हुए कंगना ने मजाकिया लहजे में कहा, ‘मैं चिराग को 10 सालों से जानती हूं. अगर हमारे बीच कोई रोमांस होता, तो अब तक हमारे बच्चे हो चुके होते.’ उनके इस बेबाक बयान ने गॉसिप करने वालों की बोलती बंद कर दी है.

राहुल गांधी और पीएम मोदी पर राय

राजनीति पर बात करते हुए कंगना ने राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा. उन्होंने कहा, ‘मैं बिना वजह राहुल गांधी के सिर पर ताज नहीं रख सकती, जिसके वो हकदार नहीं हैं.’ वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सबको बराबर मानते हैं और महिलाओं को आगे बढ़ाने पर खास ध्यान देते हैं.

पढ़ें  टीम इंडिया को चेन्नई में मिली जीत पर कोलकाता में होगा ‘असली परीक्षा’, क्या सूर्या की सेना वेस्टइंडीज को हरा पाएगी?

सलमान खान और करण जौहर का जिक्र

बॉलीवुड विवादों पर बात करते हुए कंगना ने अपने पुराने दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि स्ट्रगल के दिनों में सलमान खान ने उनसे कहा था कि वो संजय लीला भंसाली की हीरोइन हैं.’ इतना ही नहीं, सालों तक ‘नेपोटिज्म’ की जंग लड़ने वाली कंगना ने करण जौहर को लेकर भी एक नरम बयान दिया. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि करण जौहर कोई बुरे इंसान हैं. कुल मिलाकर हमेशा की तरह इस बार भी उनके बयान सोशल मीडिया से लेकर एंटरटेनमेंट गलियारों तक सुर्खियां बटोर रहे हैं.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment