‘जय हनुमान’: पूजा सेरेमनी में शामिल हुए ‘कांतारा’ स्टार ऋषभ शेट्टी, बजरंगबली के जन्मस्थान से शुरू हुई शूटिंग

Sanchar Now
4 Min Read

प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की शुरुआत साल 2024 में आई फिल्म ‘हनुमान’ से हुई थी. जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. अब प्रशांत वर्मा इस यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘जय हनुमान’ लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी अहम किरदार में नजर आएंगे. फिल्म की आधिकारिक शुरुआत पूजा के साथ हो चुकी है जिसमें लीड एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सभी शामिल हुए हैं.

भव्य पूजा मुहूर्त में हुई फिल्म की शुरुआत

फिल्म ‘जय हनुमान’ का आगाज भव्य पूजा मुहूर्त के साथ हुआ है. ये पूजा रविवार को कर्नाटक के कोप्पल जिले के अंजनाद्री में आयोजित की गई थी. जिसे बजरंगबली की पवित्र जन्मभूमि माना जाता है. इस दौरान निर्माता भूषण कुमार और लीड एक्टर ऋषभ शेट्टी भी मौजूद रहे. पूजा के दौरान सभी ने फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगते नजर आए. इस दौरान सेट पर पॉजिटिव एनर्जी का माहौल देखने को मिला.

निर्देशन और प्रोडक्शन टीम

फिल्म ‘हनुमान’ का निर्देशन प्रशांत वर्मा ने किया था और अब इसके सीक्वल ‘जय हनुमान’ की कमान भी उन्होंने संभाली है. प्रोडक्शन मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा किया जा रहा है जबकि भूषण कुमार अपनी कंपनी टी-सीरीज के जरिए इसे प्रेजेंट कर रहे हैं. पूजा मुहूर्त में प्रोड्यूसर नवीन यरनेनी और वाई. रविशंकर भी मौजूद थे. इसके अलावा फिल्म ‘हनुमान’ के एक्टर तेजा सज्जा भी इस मौके पर नजर आएं है.

ऋषभ शेट्टी निभाएंगे भगवान हनुमान का रोल

फिल्म में ‘कांतारा’ मूवी फेम और नेशनल अवॉर्ड विजेता ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान की भूमिका निभाते नजर आएंगे. फिल्म का निर्माण बड़े स्तर पर किया जा रहा है और इसे पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा. प्रशांत वर्मा ने पहले ही कहा था कि ये उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है और फिल्म की कहानी न केवल भगवान हनुमान की भक्ति और साहस को दिखाएगी बल्कि ये भी बताएगी कि विश्वास की शक्ति किसी भी चुनौती को पार कर सकती है.

पढ़ें  मनमोहन सिंह के निधन पर क्रिकेट जगत गमगीन, हरभजन-युवराज समेत सहवाग ने दी भावुक प्रतिक्रिया

फिल्म का थीम और दर्शकों की उम्मीदें

‘जय हनुमान’ पौराणिक विषय पर आधारित है और इसके लिए टीम ने विशेष सेट, कॉस्ट्यूम और विजुअल इफैक्ट्स पर ध्यान दिया है. निर्देशक प्रशांत वर्मा का कहना है कि ये फिल्म हर उम्र के लोगों के लिए प्रेरणादायक और मनोरंजक होगी. फिल्म के ट्रेलर और प्रमोशन की तैयारी भी जोर-शोर से चल रही है ताकि लोग बड़े पर्दे पर इसे देखने के लिए उत्साहित हों.

लोगों का उत्साह और इंतजार

जैसे ही फिल्म की पूजा और लॉन्च की खबर आई वैसे ही फैंस ने सोशल मीडिया पर फिल्म के लिए उत्साह व्यक्त करना शुरू कर दिया है. सभी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. भगवान हनुमान की भक्ति, साहस और विश्वास की कहानी लोगों को स्क्रीन पर रोमांच और भावनात्मक अनुभव देने वाली है. प्रशांत वर्मा का ये प्रोजेक्ट PVUC यूनिवर्स की एक और मजबूत कड़ी साबित होने जा रहा है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment