अगवा कर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाकर रखा बंधक; तीन महिलाओं समेत सात के खिलाफ मामला दर्ज

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के संभल से एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि नशा सुंघाकर उसे किडनैप किया गया. फिर 7 लोगों ने 20 दिन तक उसके साथ गैंगरेप किया. पीड़िता किसी तरह से बचकर आरोपियों के चुंगल से निकलकर भागी और पुलिस को आपबीती बताई. ज्यादा नशा देने की वजह से युवती की हालत खराब हो गई है. जिसका इलाज किया जा रहा है.

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ 366, 376D, 328, 344, 323, 506 के तहत मामला दर्ज किया है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो अपने दोस्त के घर जाने के लिए निकली थी.

20 दिन तक युवती को नशा देकर गैंगरेप

रास्ते में उसे अरशद और आसिम मिले. उन्होंने उसके मुंह पर कपड़ा फेंका और वो बेहोश हो गई. फिर वो दोनों उसे मोटर साइकिल पर बैठाकर किसी अनजान जगह ले गए. जहां 7 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया.

पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया

आरोपी बार-बार बेहोश करते और अलग अलग जगह पर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम देते रहे. आरोपियों ने उसे 20 दिन तक बंधक बनाकर रखा. ज्यादा नशे के वजह से उसकी हालत बिगड़ गई और युवक उसे छोड़कर फरार हो गए. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पढ़ें  मासूम के साथ रेप के बाद हत्या मामले में पिता को फांसी की सजा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment