शिक्षा और स्वास्थ्य में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा करेगा आंदोलन

Sanchar Now
3 Min Read

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा में किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा देश में शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर देश में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ 10 अक्टूबर को मेरठ कमिश्नरी पर आंदोलन करेगा। जिसकी तैयारी को लेकर ग्रेटर नोएडा के गांव में एक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान महंगी शिक्षा, महंगा इलाज, सरकारी स्कूलों की दुर्दशा, अस्पतालों द्वारा लगातार लूटमारी से आम जनमानस को हो रही समस्याओं को लेकर यह आंदोलन किया जाएगा। बीते दिनों ग्रेटर नोएडा में गांव में किये गए जागरूकता अभियान के दौरान सरधना से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान भी शामिल हुए।

दरअसल, देश में शिक्षा और स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण व मूलभूत जरूरते है लेकिन लगातार देश में देखा गया है कि इनमें भ्रष्टाचार फैला हुआ है। इस भ्रष्टाचार को उजागर करने और इसे खत्म करने के लिए किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने आंदोलन करने का निर्णय लिया है। जिसको लेकर ग्रेटर नोएडा के गांव में लगातार जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि लोग जागरुक हो सके और अधिक से अधिक लोग इस आंदोलन में सम्मिलित हो सके। इससे पहले भी संगठन के द्वारा 10 दिन की भूख हड़ताल जिला मुख्यालय पर की गई थी।

किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विकास प्रधान ने बताया कि पूरे देश के साथ ही ग्रेटर नोएडा में भी शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। इस आंदोलन में संगठन के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता क्षेत्र के लोगों को गांव गांव जाकर जागरुक कर रहे हैं। इसके लिए ग्रेटर नोएडा के गांव में पंचायत का लोगों से आंदोलन में पहुंचने की अपील की जा रही है। इसके साथ उन्होंने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य आम जनमानस से दूर होते जा रहे हैं। गरीब व किसान इतने महंगे स्कूलों में अपने बच्चों को नहीं पढ़ा सकते वही अस्पताले लूट का अड्डा बन गई है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा वेस्ट में घर खरीददार आंदोलन की कोर टीम ने की बैठक, मेट्रो पर जारी रहेगा आंदोलन

किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के उपाध्यक्ष आलोक नागर ने बताया कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा के गांव में दौरा कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अब तक संगठन के द्वारा डाबरा, रामपुर, लडपुरा, सलेमपुर गुर्जर, नियाना, पीपलका, दाउदपुर, सिरसा, नवादा, अमरपुर, अटाई, इमलिया और लुकसर सहित दर्जनों गांव में पंचायत की जा चुकी है। आने वाले 10 अक्टूबर को मेरठ कमिश्नरी पर इस आंदोलन सफल बनाने में संगठन के कार्यकर्ता लगातार जुटे हुए हैं और इसके साथ ही आम जनमानस का सहयोग भी मिल रहा है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment