पूर्व पाक कप्तान इंतिखाब आलम बोले- Kuldeep Yadav विश्व कप का बैस्ट स्पिनर, वो मैच विजेता प्लेयर

Sanchar Now
2 Min Read

हैदराबाद। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंतिखाब आलम का मानना ​​है कि कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) आगामी वर्ल्ड कप (ICC World Cup 2023) में भाग लेने वाले स्पिन गेंदबाजों में सर्वश्रेष्ठ हैं और उनकी मौजूदगी 50 ओवर के प्रारूप के बीच के ओवरों में भारत के लिए फायदेमंद होगी. इस 28 साल के बाएं हाथ के गेंदबाज को वर्ल्ड कप के दौरान घरेलू मैदान पर भारत के तुरुप के इक्के के रूप में देखा जा रहा है. कुलदीप ने इस साल 17 वनडे मैचों में 16.03 की औसत से 33 विकेट लिए हैं.

घुटने की चोट से वापसी के बाद कुलदीप ने अपनी हाथों की गति और एंगल पर काम किया है, जिससे उन्हें बीच के ओवरों में विकेट लेने में मदद मिली है. आलम ने कहा कि 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कुलदीप की मौजूदगी से भारत का पलड़ा भारी रहेगा.

वर्ल्ड कप में कुलदीप की होगी बड़ी भूमिका

आलम ने शनिवार को पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘भारत ने जिस तरह से एशिया कप और उसका फाइनल खेला उससे पता चलता है कि उन्हें हराना काफी मुश्किल होगा. उनके पास शानदार स्पिन गेंदबाज है. कुलदीप विश्व कप में बड़ी भूमिका निभायेंगे. वह हर टीम के बल्लेबाज को चुनौती पेश करेंगे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ रविंद्र जडेजा और कुलदीप की जोड़ी खतरनाक है. कुलदीप मैच विजेता खिलाड़ी है. मेरा मानना है कि वह इस वर्ल्ड कप का सबसे सर्वश्रेष्ठ स्पिनर है. भारत के पास अब रविचंद्रन अश्विन का भी विकल्प है. ’’

भारत खिताब का प्रबल दावेदार

अविभाजित भारत में पंजाब के होशियारपुर में जन्में इस 81 साल के पूर्व दिग्गज ने कहा कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और शानदार लय में चल रहे शुभमन गिल जैसे बल्लेबाजों की मौजूदगी से भारत इस वर्ल्ड के खिताब का बड़ा दावेदार है.

पढ़ें  अफगानिस्तान के विश्व कप का सफर समाप्त, दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट से जीता मैच
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment