यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया. इसके तहत कई जिलों के एसडीएम (उपजिलाधिकारी) बदल दिए ​गए. विभिन्न जिलों में तैनात पीसीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इस फेरबदल के तहत PCS अधिकारी सुरभि शर्मा को कानपुर देहात से ट्रांसफर कर बागपत का एसडीएम बनाया गया है.

वहीं, पुष्पेंद्र पटेल का गाजीपुर से अंबेडकर नगर और शुभम यादव का उन्नाव से बुलंदशहर तबादला किया गया है. प्रतिभा मिश्रा को वाराणसी से कानपुर देहात भेजा गया है, जबकि गोपाल शर्मा को मैनपुरी से बरेली और मिथलेश कुमार तिवारी को रायबरेली से मैनपुरी का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. सरकार ने लवलीत कौर को हाथरस से ट्रांसफर कर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) की जिम्मेदारी सौंपी है.

इसके अलावा पुष्परनाथ चौधरी को अमरोहा से उन्नाव, वीर सिंह (2020 बैच) को अलीगढ़ में सहायक नगर आयुक्त के पद से हटाकर रायबरेली का एसडीएम बनाया गया है. ट्रांसफर लिस्ट में अवधेश कुमार निगम को देवरिया से फिरोजाबाद, दीपिका मेहरा को मथुरा से शामली और सचिन राजपूत को आगरा से शामली भेजा गया है. वहीं राम जनम यादव को बरेली से हरदोई, देवेंद्र प्रताप सिंह को यूपीडा (UPEIDA) से झांसी, प्रज्ञा पाण्डेय को उन्नाव से बाराबंकी और अजेंद्र सिंह को कौशांबी से उन्नाव का उपजिलाधिकारी बनाया गया है.

इसके साथ ही नरेंद्र कुमार गंगवार का आजमगढ़ से आगरा तबादला किया गया है. माना जा रहा है कि इस फेरबदल का उद्देश्य जिलों में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना और कानून-व्यवस्था की निगरानी को और मजबूत करना है. उत्तर प्रदेश सरकार समय-समय पर प्रशासनिक जरूरतों और बेहतर कार्यप्रणाली को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों के तबादले करती रहती है. पिछले साल 23 जून को भी यूपी सरकार ने एकसाथ 127 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया था.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment