इंटरनेशनल फिल्म सिटी का लेआउट प्लान मंजूर, 1500 करोड़ का होगा निवेश; पढ़ें पूरी डिटेल

Sanchar Now
4 Min Read

ग्रेटर नोएडा: यीडा सिटी के सेक्टर-21 में स्थापित होने वाली इंटरनेशनल फिल्म सिटी का लेआउट प्लान गुरुवार को यमुना अथॉरिटी ने मंजूर कर दिया है। 230 एकड़ में बनने वाली फिल्म सिटी के पहले फेज में 75 एकड़ में कमर्शियल डेवलपमेंट का अप्रूवल दिया गया है, जबकि 155 एकड़ एरिया में इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट की मंजूरी दी गई है। 230 एकड़ जमीन को कुल 7 जोन में डेवलप किया जाएगा, जिसमें तीन जोन कमर्शियल डेवलपमेंट के होंगे, जबकि 4 जोन इंडस्ट्रियल डेवलप के होंगे।

बता दें कि यीडा के सेक्टर-21 में 1000 एकड़ में इंटरनेशनल फिल्म सिटी बननी है। इसमें 230 एकड़ में पहले फेज के लेआउट प्लान को गुरुवार को मंजूरी दी गई है। बाकी के दो फेज के लिए आगे ग्लोबल टेंडर निकाले जाएंगे। पहले फेज को डेवलप करने की जिम्मेदारी पिछले साल फिल्म निर्माता बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप की कंसोर्टियम को मिल गई थी। 23 दिसंबर 2024 को बोनी कपूर की कंपनी ने इसका लेआउट प्लान अप्रूव कराने के लिए यमुना अथॉरिटी में आवेदन किया था, जिसे गुरुवार को मंजूरी दे दी गई है।

230 एकड़ में क्या-क्या बनेगा

इसमें फिल्म निर्माण के लिए स्टूडियो, साउंड और लाइट के स्पेशल इफेक्ट वाले स्टूडियो, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, विला, कार्यालय, आउटडोर लोकेशन आदि विकसित होंगे। इसके अलावा फिल्म निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों और विभिन्न प्रकार के सेट तैयार करने वाले सामान व इस इंडस्ट्री से जुड़े सभी प्रकार के उत्पादों का उत्पादन करने वाली इंडस्ट्री इन सात जोन में स्थापित की जाएंगी। बताया जा रहा है कि 230 एकड़ को डेवलप करने के लिए करीब 1500 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

पढ़ें  ढाबा संचालक को बोनट पर डालकर 1.5 KM तक तेज स्पीड में दौड़ाई कार, फिर फेंककर भाग गए आरोपी

बनाई गई अलग कंपनी

फिल्म सिटी के लिए स्पेशल पर्पज कंपनी बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड का गठन किया गया है। बोनी कपूर को कंपनी का चेयरमैन बनाया गया है। यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी इसमें निदेशक के तौर पर शामिल किए गए हैं। कंपनी को फिल्म सिटी के निर्माण एवं संचालन के लिए 90 साल का लाइसेंस दिया गया है। कंपनी को होने वाली कमाई से 18 प्रतिशत राजस्व यमुना प्राधिकरण को मिलेगा।

देश की नंबर-1 फिल्म सिटी बनाने का दावा

यमुना अथॉरिटी कार्यालय में 23 दिसंबर को लेआउट प्लान का आवेदन करने के लिए पहुंचे बोनी कपूर ने दावा किया था कि यह फिल्म सिटी रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद से कई मायनों में आगे रहेगी। फिल्म स्टार्स को सबसे अधिक परेशानी खाने को लेकर होती है। अगर वह कहीं शूट करने जाते हैं तो उन्हें अपने साथ शेफ लेकर ट्रैवल करना पड़ता है। यह काफी महंगा होता है, इसलिए हम यहां शेफ की फैसिलिटी को भी डेवलप करेंगे। रामोजी फिल्म सिटी जब शुरू हुई थी तो उनको कोई प्रतिस्पर्धा देने वाला नहीं था। हमारे सामने एक उदाहरण है, इसलिए हम यहां पर बेहतर इक्विपमेंट फैसिलिटी उपलब्ध कराएंगे। हमारे रेट बाहर के इक्विपमेंट से सस्ते होंगे।

अगली फिल्म की शूटिंग यहीं करने की तैयारी

फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने पिछले दिनों यह भी कहा था कि हमारी अगली फिल्म की शूटिंग नोएडा फिल्म सिटी में हो, इसके लिए हम पूरी प्लानिंग करके चल रहे हैं। हमने पहले फेज का काम तीन साल में पूरा कराने का टारगेट रखा है। 30 साल पहले हमने हैदराबाद में 12 फिल्में बैक टू बैक शूट की थीं। इंडस्ट्री में जब यहां लोग फिल्म शूट होता देखेंगे तो इस तरफ आएंगे। इस फिल्म सिटी को अगले तीन साल में बनाकर तैयार कराने की योजना है। फिल्म सिटी के निर्माण के बाद उत्तर प्रदेश में फिल्मों, धारावाहिक और वेब सीरीज की शूटिंग संभव होगी। इससे स्थानीय कलाकारों को भी एक मंच मिल सकेगा।

पढ़ें  वेयरहाउस से इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करने वाले चार आरोपियों को सामान सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment