पड़ोसी ने पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में एक बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां पर एक एक शादीशुदा आरोपी ने अपने पड़ोस में रहने वाली 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। आरोपी की पत्नी मासूम पीड़ित के साथ थाने पहुची और पुलिस से मामले की शिकायत दी पुलिस ने इस मामले में बच्ची का मेडिकल कराते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के लिए थाना कासना में मंगलवार की शाम 5 वर्षीय मासूम बच्ची पड़ोसी के घर खेल रही थी तभी आरोपी टीपू सुल्तान ने घर खेल रही 5 वर्षीय बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। वह बच्ची को कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के दौरान बच्ची के रोने और चीखने की आवाज आरोपी की पत्नी को सुनाई दी। इसके बाद वह खुद बच्ची को आरोपी से बचाकर कासना थाना लेकर पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की।

बच्ची के साथ थाने पहुंची हुई महिला ने सारी घटना पुलिस को बताई जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मासूम बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामला दो समुदायों के बीच होने की वजह से वहां पर तनाव का माहौल हो गया। वही घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी पुलिस के द्वारा तलाश की जा रही है।

पढ़ें  ‘थाने चलो, शिकायत मिली है’, ग्रेटर नोएडा में पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने धमकाकर GST एडवाइजर से वसूले 29 लाख

कासना थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी की पत्नी बच्ची को लेकर थाने पहुंची जिसपर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है। आरोपी मौके से फरार हो गए हैं उसकी तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा इस मामले में कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment