खाद के गड्ढों की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत सही पाए जाने पर लेखपाल निलंबित

Sanchar Now
5 Min Read

दादरी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम प्रधान ने अवैध कब्जे की दी थी शिकायत

ग्रेटर नोएडा। शनिवार को गौतम बुध नगर की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां पर ग्राम प्रधान के द्वारा खाद के गड्ढों पर अवैध कब्जे की शिकायत जिलाधिकारी से की गई। शिकायत के साथ ही मौके पर जाकर जांच की गई तो शिकायत सही पाई गई जिसके बाद लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही शिक्षा के अधिकार के तहत निजी विद्यालयों में गलत आय प्रमाण पत्र के आधार पर प्रवेश लेने वालों की जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। आय प्रमाण पत्रों में गलत आय के साथ प्रमाण पत्र बनाने वाले लेखपालों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। गौतम बुध नगर की तीनो तहसीलों दादरी, जेवर और सदर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा दादरी तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए लोगों की समस्याएं सुनी गई।

अवैध कब्जे की शिकायत जांच में पाई गई सही

दादरी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिला अधिकारी के द्वारा लोगों की समस्याएं सुनी गई उसी दौरान ग्राम बिसाहड़ा के ग्राम प्रधान के द्वारा खाद के गड्ढों की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की गई। ग्राम प्रधान ने बताया कि खसरा संख्या 398 पर अवैध कब्जा किया गया है। शिकायत के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर मौके पर जाकर जांच की गई तो शिकायत सही पाई गई। अवैध कब्जे की शिकायत सही पाए जाने पर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया तथा दोषी तत्कालीन लेखपाल राजपाल को जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी दादरी आलोक कुमार के द्वारा निलंबित कर दिया गया।

पढ़ें  ग्रेनो वेस्ट में ग्रीन बेल्ट में बेंच पर मृत अवस्था में मिला बुजुर्ग, गोली मारकर हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

शिक्षा के अधिकार के तहत प्रवेश लेने के लिए गलत आय प्रमाण पत्र बनाने वाले लेखपालों की होगी जांच

दादरी तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा जिला अधिकारी को अवगत करते हुए बताया गया कि शिक्षा का अधिकार (राइट टू एजुकेशन) योजना के तहत निजी विद्यालयों में गलत आय प्रमाण पत्र के आधार पर प्रवेश लिए गए हैं जिलाधिकारी ने राइट टू एजुकेशन योजना को लेकर जारी किए गए आय प्रमाण पत्र की जांच करने के निर्देश दिए हैं और कहा कि यदि आय प्रमाण पत्र गलत पाए जाएंगे तो संबंधित लेखपालों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि राइट टू एजुकेशन योजना के तहत निजी विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश करने के लिए पिता की आय का प्रमाण पत्र पेश किया जाता है जिसमें लेखपालों से सांठगांठ कर आए को कम दिखाकर प्रमाण पत्र बनाया जाता है और उसके द्वारा बच्चों के निजी विद्यालयों में राइट टू एजुकेशन योजना के तहत निशुल्क शिक्षा के लिए प्रवेश कराए जाते हैं। जिलाधिकारी ने स्कूलों में प्रवेश के लिए गलत आय प्रमाण पत्र बनाने वाले लेखपालों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

तीनों तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में ये शिकायतें हुई प्राप्त

गौतम बुद्ध नगर की तीनों तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तीनों तहसील में कुल 134 शिकायतें की गई जिनमे 11 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण कर दिया गया।
दादरी तहसील में कुल 78 शिकायतें दर्ज हुई जिसमें से 6 शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण किया गया वही सदर तहसील में कुल 6 शिकायतें दर्ज हुई। जेवर तहसील में कुल 50 शिकायतें दर्ज हुई जिनमे से 5 शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण किया गया। अन्य समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने का जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश।

पढ़ें  बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते कक्षा 9 तक सभी स्कूलों को जिलाधिकारी ने बंद करने का दिया आदेश
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment