घर में बंद कर दिया, पापा कहीं जाने नहीं दे रहे… साक्षी का ऑडियो मैसेज आया सामने

Sanchar Now
6 Min Read

साक्षी हत्या मामले में पुलिस को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम से एक अहम सुराग मिला है। यह सुराग साक्षी, साहिल और सहेली नीतू के बीच चैट के रूप में है। ये चैट छह मई की बताई जा रही है। जिसमें नीतू ने लिखा साक्षी कहां है तू, बात नहीं करेगी। इसमें साक्षी नीतू को बताती है कि उसके परिवार वालों ने मोबाइल छीन कर उसे घर में बंद कर दिया है। साथ ही साक्षी कहती है कि घरवालों ने फोन भी ले लिया है, मैं क्या करूं, भाग जाऊंगी।

पूछताछ में आरोपी कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि साक्षी की मौजूदगी में उसके दोस्तों के अश्लील मजाक किया था। इसके अलावा धमकी मिलने से आगबबूला साहिल ने हत्या की खौफनाक साजिश रची। उसने तय किया कि उसे साक्षी और उसके दोस्तों में से कोई मिल जाएगा। उसकी बेरहमी से हत्या कर देगा। उसने तय कर लिया था कि वह चाकू से जब तक वार करता रहेगा, जब तक मौत नहीं हो जाती।

पुलिस पूछताछ में यह खुलासा साहिल ने किया है। बाहरी-उत्तरी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साहिल ने पूछताछ में बताया कि वह साक्षी को एक-डेढ़ वर्ष से जानता था। पिछले चार महीने से उसकी दोस्ती थी। वारदात वाले दिन 27 मई से एक दिन पहले साहिल को बाजार में साक्षी, उसकी सहेली और दोस्त अजय उर्फ झबरू से मिले।

यहां पर अजय ने उसका अश्लील मजाक उड़ाया। साथ ही साक्षी से दूर रहने की धमकी दी थी। मजाक उड़ाने पर आरोपी आगबबूला हो गया था। मौके से जाने के बाद उसने नशा किया। इसके बाद उसने तय किया किया साक्षी, उसकी सहेली व अजय में जो भी मिल गया उसकी वह हत्या कर देगा। आरोपी को साक्षी अपने सहेली के घर जाते हुए मिल गई। साक्षी के दोस्तों ने भी शुरुआती पूछताछ में साहिल का मजाक उड़ाने की बात मानी है।

पढ़ें  संसद में सेंधमारी करने वालों से की थी चैट, दिल्ली पुलिस ने जालौन से दबोचा

करीब आने की कोशिश पर फोन पर धमकाने लगी साक्षी

आरोपी ने यह भी बताया कि उसकी साक्षी से दूरियां बढ़ती जा रही थीं। वह उसके करीब आने की कोशिश कर रहा था, लेकिन साक्षी उसे फोन पर धमकाने लगी थी। उसके बाद उसने साक्षी को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। घटना से पहले उसने शराब पी। पुलिस को आरोपी ने बताया कि साक्षी की उसने उसी जगह पर हत्या की, जहां झबरू ने उसे धमकी दी थी। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि मामले से जुड़े सभी साक्ष्यों को एकत्रित किया जा रहा है।

पूर्व प्रेमी की री-एंट्री… फोन उठाना कर दिया था बंद

शाहबाद डेयरी में साक्षी की निर्मम हत्या दोस्ती के दुश्मनी में तब्दील होने की कहानी है। साक्षी की तरफ से बातचीत बंद करने और पुराने दोस्त से नजदीकी बढ़ाने पर साहिल नाराज चल रहा था। उसने कई बार साक्षी का पीछा किया था। अब तक की पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि साक्षी उसे दरकिनार कर दूसरे लड़के से बातचीत करने लगी थी। जिस युवक से साक्षी बातचीत कर रही थी, उससे साक्षी की पहले से दोस्ती थी। पुलिस अभी आधिकारिक तौर पर इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि साहिल को साक्षी ने पिछले दिनों से नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था।

इसकी जगह वह अपने पुराने दोस्त से बातचीत करने लगी थी।पुराने दोस्त से नजदीकी बढ़ने के बाद साक्षी ने साहिल का फोन भी उठाना बंद कर दिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि लड़की के धोखा देने से उसके मन में नफरत भर गया था और वह उससे बदला लेना चाहता था। वह लगातार साक्षी पर नजर रख रहा था। रविवार रात में उसने साक्षी को अकेले जाते हुए देखा। साक्षी के सामने आते ही साहिल ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। फिर उसपर पत्थर से हमला और लात मारकर वहां से फरार हो गया।

पढ़ें  प्रयागराज में छात्रों का प्रदर्शन तीसरे द‍िन भी जारी, लगातार बढ़ती जा रही संख्‍या, समाधान की तलाश में अधिकारी

हरिद्वार से खरीदा था चाकू

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्याकांड की जांच के लिए हत्या में प्रयुक्त चाकू का बरामद करना भी बेहद जरूरी है। आरोपी ने खुलासा किया है कि वह हत्याकांड के लिए हरिद्वार से चाकू खरीदकर लाया था। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि क्या साहिल ने साक्षी की हत्या के लिए ही चाकू खरीदा था।

झबरू कर सकता था मेरी हत्या-साहिल

आरोपी ने यह भी खुलासा किया था कि इलाके में रहने वाला दबंग युवक अजय उर्फ झबरू ने उसे साक्षी से दूर रहने की धमकी दी थी। उसे आशंका थी कि झबरू उसकी हत्या कर सकता है। इस आशंका को देखते हुए उसने साक्षी को ही रास्ते से हटाने की साजिश रची।

रिठाला इलाके में चाकू फेंकने का किया है दावा

बुलंदशहर में गिरफ्तार होने के बाद शुरुआती पूछताछ में साहिल ने खुलासा किया था कि हत्या को अंजाम देने के बाद उसने मोबाइल फोन को बंद कर दिया। उसने मोबाइल से सिम निकाल लिया। उसने मोबाइल और सिम को पास ही में ठिकाने लगा दिया। उसके बाद वह रिठाला पहुंचा। जहां एक मैदान में उसने वारदात में इस्तेमाल चाकू को फेंक दिया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment