एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को आईपीएल मैचों की मेजबानी के लिए हरी झंडी

Sanchar Now
4 Min Read

कर्नाटक सरकार ने सुरक्षा और तैयारियों की समीक्षा के बाद बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मुकाबले आयोजित करने की मंजूरी दे दी है. यह फैसला सोमवार (16 मार्च) को विधान सौध में आयोजित बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने की. इस बैठक में एक्सपर्ट कमेटी के सदस्यों के साथ-साथ कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और DNA नेटवर्क्स के प्रतिनिधि भी मौजूद थे.

बैठक के दौरान एक्सपर्ट कमेटी ने स्टेडियम में सुरक्षा और संचालन से जुड़े इंतजामों पर विस्तृत रिपोर्ट पेश की. रिपोर्ट में स्टेडियम की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी मानकों के पालन की जानकारी दी गई. रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद जी. परमेश्वर ने आधिकारिक रूप से IPL मैचों के आयोजन को हरी झंडी दे दी.

इस मंजूरी के बाद केएससीए ने गृह मंत्री जी. परमेश्वर का आभार जताया और कहा कि उनके नेतृत्व और सहयोग से यह फैसला संभव हो पाया. एसोसिएशन ने एक्सपर्ट कमेटी के चेयरमैन जी. एम. महेश्वर राव का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने स्टेडियम की तैयारियों और इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की.

इसके अलावा एक्सपर्ट कमेटी के सदस्य सचिव श्रीमंत कुमार सिंह की भी सराहना की गई, जिन्होंने सुरक्षा, संचालन और अन्य व्यवस्थाओं के मूल्यांकन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. केएससीए ने यह भी बताया कि इस प्रक्रिया में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार का भी अहम सहयोग मिला, जिन्होंने पहले राज्य कैबिनेट स्तर पर सिद्धांततः मंजूरी देने में मदद की थी.

शेड्यूल के मुताबिक, बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम IPL 2026 के सीजन ओपनर की मेजबानी करेगा. इसके अलावा 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होने वाला हाईवोल्टेज मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला जाएगा. आईपीएल 2026 में आरसीबी अपने कुल पांच घरेलू मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी. वहीं इस टीम के बाकी दो घरेलू मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे.

पढ़ें  Kohli की दीवानगी तो देखिए! सिक्योरिटी को चकमा देकर विराट से मिलने पहुंचा फैन, बीच मैदान में छुए पैर, लगाया गले; VIDEO वायरल

IPL 2026 में शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल

तारीख दिन मुकाबला/ वेन्यू
28 मार्च 2026 शनिवार, शाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs हैदराबाद- बेंगलुरु
29 मार्च 2026 रविवार, शाम मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स- मुंबई
30 मार्च 2026 सोमवार, शाम राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स- गुवाहाटी
31 मार्च 2026 मंगलवार, शाम पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटन्स- मुल्लांपुर
1 अप्रैल 2026 बुधवार, शाम लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स-लखनऊ
2 अप्रैल 2026 गुरुवार, शाम कोलकाता नाइट राइडर्स vs हैदराबाद- कोलकाता
3 अप्रैल 2026 शुक्रवार, शाम चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स- चेन्नई
4 अप्रैल 2026 शनिवार,दोपहर दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस- दिल्ली
4 अप्रैल 2026 शनिवार, शाम गुजरात टाइटन्स vs राजस्थान रॉयल्स-अहमदाबाद
5 अप्रैल 2026 रविवार, दोपहर सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ जायंट्स- हैदराबाद
5 अप्रैल 2026 रविवार, शाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स- बेंगलुरु
6 अप्रैल 2026 सोमवार, शाम कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स-कोलकाता
7 अप्रैल 2026 मंगलवार, शाम राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस-गुवाहाटी
8 अप्रैल 2026 बुधवार, शाम दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटन्स- दिल्ली
9 अप्रैल 2026 गुरुवार, शाम कोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ – कोलकाता
10अप्रैल2026 शुक्रवार, शाम राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- गुवाहाटी
11 अप्रैल2026 शनिवार,दोपहर पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद- मुल्लांपुर
11 अप्रैल2026 शनिवार, शाम चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स- चेन्नई
12अप्रैल2026 रविवार, दोपहर लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटन्स-लखनऊ
12अप्रैल2026 रविवार, शाम मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- मुंबई

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment