Mansoor Ali Khan को तृषा कृष्णन पर रेप और बेडरूम वाला कमेंट करना पड़ा भारी, चेन्नई में ‘लियो’ एक्टर के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Sanchar Now
3 Min Read

फिल्म ‘लियो’ में अपने अभिनय के लिए चर्चा में आए अभिनेता मंसूर अली खान इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, अभिनेता पिछले दिनों ‘लियो’ में अपने को-स्टार रहीं तृषा कृष्णन पर विवादित टिप्पणियां की थी, जिसके लिए उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। तृषा और चिरंजीवी जैसे सितारे के फटकारने के बाद भी अभिनेता माफी मांगने के लिए तैयार नहीं हैं। अब इस मामले में मंसूर अली खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, अभिनेता के खिलाफ चेन्नई पुलिस ने मामले दर्ज किया है।

​​​​​​​बीती रात हुई जांच

तृषा के खिलाफ असंवेदनशील टिप्पणी करने के लिए मंसूर अली खान की लगातार आलोचना की जा रही है। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा संज्ञान लेने के बाद डीजीपी शंकर जीवाल ने मंसूर अली खान के खिलाफ कार्रवाई की। चेन्नई पुलिस ने अभिनेत्री तृषा के लिए उनके द्वारा की गई टिप्पणी के कारण मंसूर अली खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कथित तौर पर, कल रात, 21 नवंबर को एक जांच की गई थी।

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला

भारी विरोध का सामना करने के बावजूद मंसूर अली खान ने कहा कि वह तृषा कृष्णन से माफी नहीं मांगेंगे। मेगास्टार चिरंजीवी, लोकेश कनगराज और कई अन्य लोगों ने उनके भाषण के लिए उनकी आलोचना की। एक रिपोर्ट के अनुसार, मंसूर अली खान पर मामला तब दर्ज किया गया जब एनसीडब्ल्यू ने तमिलनाडु के डीजीपी को मंसूर अली खान के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा था। कथित तौर पर, उनके खिलाफ धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) और धारा 509 (शब्द, इशारा या महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पढ़ें  घटती कमाई के बावजूद रजनीकांत की Jailer का रिकॉर्ड तोड़ने से चंद कदम दूर है विजय की Leo, जानें-15वेंं दिन का कलेक्शन

तृषा से माफी नहीं मांगेंगे मंसूर अली खान

बताया जा रहा है कि चेन्नई की पुलिस पूछताछ के लिए मंसूर अली खान के घर पहुंची थी। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंसूर अली खान ने कहा कि ‘लियो’ का हिस्सा होने के बावजूद उन्होंने तृषा के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं किया। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने अभिनेत्री के साथ बेडरूम सीन करने का मौका गंवा दिया। मंसूर अली खान की इस टिप्पणी की तृषा, उनके प्रशंसकों और मशहूर हस्तियों ने आलोचना की। इन सबके बाद मंसूर अली खान ने 21 नवंबर को चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपने भाषण का बचाव किया। उन्होंने कहा कि वह तृषा से माफी नहीं मांगेंगे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment