Noida: चार वर्ष पहले शादी, अब दहेज के लिए पत्नी को मार डाला; हरनंदी में फेंका शव तीन दिन बाद मिला

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा। बहलोलपुर गांव निवासी विवाहिता की गला घोट कर हत्या कर दी गई। इसके बाद बाइक से ले जाकर शव हिंडन नदी में फेंक दिया गया। 14 फरवरी को महिला के पति ने अपने भाई के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने नदी से शव बरामद कर लिया है। मामले में कोतवाली सेक्टर-63 में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

मूल रूप से अलीगढ़ निवासी अजीत कुमार अपनी पत्नी कविता (25) और डेढ़ साल के बेटे के साथ बहलोलपुर गांव में रह रहा था। पड़ोस में ही अजीत का बड़ा भाई राजा बाबू रहता है। अजीत एक सिलाई कंपनी में सुपरवाइजर है। 14 फरवरी को अजीत ने अपने ससुर को सूचना दी की कविता संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई है। इसके बाद ससुर को शक हुआ कि अजीत ने उसकी बेटी की हत्या कर दी है। इसके बाद अजीत के ससुर मिही लाल ने कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस से शिकायत की। मामले में शनिवार को इकोटेक-3 पुलिस ने कविता का शव हिंडन नदी से बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने अजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब उसने बताया कि 14 फरवरी की रात उसकी पत्नी कविता ने आत्महत्या कर ली थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि उसकी हत्या की गई थी। इसके बाद अजीत और उसके भाई ने मिलकर रात करीब दो बजे बाइक से शव ले जाकर चार मूर्ति के पास हिंडन नदी में फेंक दिया था। पुलिस रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर रही है।

पढ़ें  अवैध संबंधों के शक में पति ने की पत्नी की हत्या, हथौड़े से मारकर उतारा मौत के घाट
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment