प्रयागराज के बिट्ठल होटल में लगी भीषण आग, 12 लोग फंसे…रेस्क्यू टीम मौके पर

Sanchar Now
3 Min Read

प्रयागराज: प्रयागराज के सबसे प्रतिष्ठित और व्यस्ततम व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में से एक ‘होटल विट्ठल’ में आज दोपहर भीषण आग लग गई. उत्तर भारत में जारी जानलेवा हीटवेव (लू) और रिकॉर्ड तोड़ते तापमान के बीच अचानक लगी इस आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है.

पिछले एक घंटे से भी अधिक समय से दमकल विभाग की टीमें लगातार मशक्कत कर रही हैं, लेकिन आग पर अब तक पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है. घटनास्थल से मिल रही तस्वीरों और चश्मदीदों के अनुसार, आग होटल की सबसे ऊपरी मंजिल पर लगी है.

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद प्रयागराज में हुई इस आग की घटना का तुरंत संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने आला अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए हैं. हालांकि, इमारत की ऊंचाई अधिक होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. होटल की ऊपरी मंजिल के कमरे इस वक्त भी धू-धू कर जल रहे हैं और आसमान में काले धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है.

AC ब्लास्ट होने की वजह से आग लगी: स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन और अग्निशमन दल के उच्च अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और लगातार बैकअप गाड़ियां बुलाई जा रही हैं. शुरुआती इनपुट के अनुसार, इस हादसे के पीछे प्रयागराज में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी को मुख्य वजह माना जा रहा है. लगातार जारी हीटवेव के कारण होटल का भारी-भरकम बैकअप जनरेटर और एयर कंडीशनर (AC) यूनिट्स अचानक अत्यधिक गर्म हो गए थे. तापमान बर्दाश्त से बाहर होने के कारण जनरेटर सिस्टम में तकनीकी खराबी आई और उसने तुरंत आग पकड़ ली.

पढ़ें  देहरादून में बारातियों की आतिशबाजी से होटल में लगी भीषण आग, जान बचाकर भागे बर्थडे मना रहे लोग

सभी लोग सुरक्षित बचाए गये: देखते ही देखते आग ने होटल की पूरी ऊपरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया. गनीमत यह रही कि आग की लपटें फैलते ही होटल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाई और इमारत के भीतर मौजूद सभी लोगों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया. फिलहाल प्रशासन की पहली प्राथमिकता आग को आस-पास की इमारतों में फैलने से रोकने और उसे जल्द से जल्द पूरी तरह बुझाने की है. दमकल कर्मी और पुलिस बल पूरी मुस्तैदी से मोर्चे पर डटे हुए हैं और फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment