मथुराः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की प्रेमानंद से मुलाकात, महाराज को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Sanchar Now
4 Min Read

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के अपने दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार (20 मार्च) सुबह मथुरा के वृंदावन में महान संत प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात कर उनसे आध्यात्मिक चर्चा की। राष्ट्रपति मुर्मू 19 मार्च से उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। गुरुवार को अयोध्या में दर्शन-पूजन के बाद वह मथुरा पहुंचीं, जहां उन्होंने मंदिरों में पूजा-अर्चना की। इस दौरे के दौरान कई अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया। इसके बाद शुक्रवार सुबह उन्होंने आध्यात्मिक कार्यक्रमों से दिन की शुरुआत की।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू राधा केली कुंज स्थित संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचीं, जहां उन्होंने संत के प्रवचन सुने। यह सप्ताह इसलिए भी विशेष है क्योंकि गुरुवार को संत प्रेमानंद जी महाराज का जन्मदिन था। आश्रम में राष्ट्रपति ने संत से आध्यात्मिक चर्चा की और उन्हें हाथ जोड़कर प्रणाम किया।

संत प्रेमानंद ने प्रसन्न मुद्रा में ‘राधे-राधे’ कहकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने संत प्रेमानंद महाराज को जन्मदिन की बधाई भी दी। मुलाकात के दौरान श्री हित राधा केली कुंज आश्रम की तरफ से राष्ट्रपति मुर्मू को प्रसाद स्वरूप दुपट्टा, माला और प्रसाद भेंट किया गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान राष्ट्रपति अपने परिवार के साथ मौजूद रहीं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने वृंदावन स्थित बाबा नीम करोली आश्रम में भी पूजा-अर्चना की। उन्होंने आश्रम परिसर के अंदर भगवान हनुमान मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने अनुष्ठानिक पूजा की और देवता को सवा मन (50 किलोग्राम) लड्डू प्रसाद चढ़ाया। नीम करोली बाबा आश्रम वृन्दावन के अध्यक्ष राधा कृष्ण पाठक ने बताया कि पूजा के दौरान 20 भक्तों ने सुंदर कांड पाठ किया।

पढ़ें  '20 अप्रैल को हो पेश', AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को कोर्ट ने जारी किया समन

पाठक ने बताया कि मुर्मू बाबा नीम करोली जी महाराज की समाधि पर पूजा-अर्चना की और आरती की। उन्होंने कुटिया (कमरा) में एकांत में ध्यान लगाया, जहां बाबा नीम करोली जी महाराज रहते थे और ध्यान करते थे। आश्रम छोड़ने से पहले उन्होंने बाबा नीम करोली जी महाराज के जीवन पर एक प्रदर्शनी देखी।

शनिवार यानी 21 मार्च को राष्ट्रपति मुर्मू का गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर में दर्शन और आरती करने का कार्यक्रम हैं। इसके बाद वह गोवर्धन परिक्रमा भी करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू 19 मार्च को उत्तर प्रदेश पहुंचीं। इसके बाद वह अयोध्या, मथुरा और वृंदावन सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों का दौरा कर रही हैं।

इन धार्मिक स्थलों पर वह बड़े समारोहों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रही हैं। अयोध्या पहुंचने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया।

अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति वत्सल्य ग्राम में भी रुकेंगी। इस संस्था की स्थापना साध्वी ऋतंभरा ने की थी। यह बुजुर्गों तथा अनाथ बच्चों की देखभाल के क्षेत्र में अपने कार्यों के लिए व्यापक रूप से जानी जाती है। उनकी यात्रा 21 मार्च को प्रतिष्ठित डांगघाटी मंदिर में प्रार्थना के साथ समाप्त होगी। इसके बाद वे पवित्र गोवर्धन परिक्रमा (सात मील का एक आध्यात्मिक मार्ग) भी करेंगी। फिर नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment