कैंसर से जिंदगी की जंग हार गए मिलिंद सफई, 53 साल की उम्र में मराठी अभिनेता ने ली अंतिम सांस

Sanchar Now
2 Min Read

मशहूर मराठी एक्टर मिलिंद सफई अब इस दुनिया में नहीं रहे। कैंसर ने शानदार अभिनेता को इस इंडस्ट्री से छीन लिया। एक्टर का निधन कैंसर की वजह से 25 अगस्त 2023 को हुआ। उन्होंने कई पॉपुलर मराठी शोज में काम किया था। एक्टर के निधन पर उनके तमाम फैंस दुख जता रहे हैं। फैंस उन्हें ‘आई कुठे काय करते’ वाले रोल में याद कर रहे हैं जहां वह दो एपिसोड में नजर आए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि 53 साल मिलिंद सफई पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। लगातार उनका इलाज चल रहा था। लेकिन कैंसर की वजह से वह काफी बीमार चल रहे थे। एक्टर ने शुक्रवार को 10.45 मिनट पर आखिरी सांसें लीं।

मिलिंद सफई की फिल्में

मिलिंद सफई के करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल के अलावा कुछ फिल्मों में भी काम किया था। इतना ही नहीं वह हिंदी सिनेमा में भी काम कर चुके थे। उन्होंने ‘थैंक विठाला’, ‘पोस्टर बॉयज’, ‘लॉकडाउन’, ‘बी पॉजिटिव’ से लेकर ‘प्रेमाची जोश्ट’ जैसे कई मराठी फिल्मों में एक्टिंग की थी।

जयवंत वाडकर ने दी श्रद्धांजलि

मिलिंद सफई ने ‘आशीर्वाद तूजा एकविरा आई’, ‘100 डेज’ से लेकर ‘संग तू आहेज का’ जैसे प्रोजेक्ट्स में भी अहम रोल निभाया था। मिलिंद सफई के निधन की खबर सुनते ही तमाम मराठी स्टार्स ने दुख जताया। जयवंत वाडकर ने फेसबुक पर एक्टर की फोटो शेयर करते हुए हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पढ़ें  'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल पर नाग अश्विन ने दिया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर मिला हिंट, बताया कब शुरू होगी शूटिंग
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment