पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मिराज-राफेल, जगुआर और तेजस करेंगे युद्ध अभ्यास, भारतीय वायुसेना दिखाएगी दम

Sanchar Now
3 Min Read

यूपी के सुलतानपुर जिले से होकर गुजरी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर फिर से लड़ाकू विमानों का युद्धाभ्यास होगा। इसकी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। यह रिहर्सल 22 व 23 अप्रैल को संभावित है। यहां पर फाइटर जेट और लड़ाकू विमान अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। एक्सप्रेस-वे पर स्थित अरवल किरी-करवत हवाई पट्टी पर फिर भारतीय वायुसेना के युद्धाभ्यास की साक्षी बनेगी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बनी इस आपातकालीन हवाई पट्टी पर वायुसेना अधिकारियों की टीम ने पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया है।

वायुसेना का अभ्यास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अरवलकीरी करवत में निर्मित हवाई पट्टी पर होगा। अभ्यास के लिए दो दिन तय किए गए हैं। इस दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर वायुसेना के लड़ाकू विमान गरजेंगे। इसकी तैयारी वायुसेना की ओर से लगभग पूरी हो गई है। हवाई पट्टी वायुसेना की निगरानी में है। हवाई पट्टी वायुसेना के इसके लिए वायुसेना मध्य कमान ने पत्र जारी किया था। अब रक्षा मंत्रालय के प्रयागराज कार्यालय की ओर से भी पत्र जारी कर दिया गया है। मीडिया के लिए भी एडवाइजरी जारी हुई है।

अभ्यास स्थल के नजदीक जा सकेंगे लोग

जिन लोगों के नाम वायुसेना की टीम के पास होगा, वहीं लोग अभ्यास स्थल के नजदीक जा सकेंगे। सप्ताह भी से लखनऊ-गाजीपुर के बीच आवागमन करने वाले वाहनों के मार्ग में हवाई पट्टी से पहले दोनों तरफ परिवर्तन किया गया है।

पढ़ें  महाकुंभ: ये मेरा सौभाग्य, प्रयागराज में राष्ट्रपति ने किया स्नान… लेटे हनुमान और अक्षय वट का भी किया दर्शन

ये फाइटर जेट दिखाएंगे दम

22 और 23 को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर होने वाले इस अभ्यास में सुखोई और मिराज ,राफेल, जगुआर, तेजस, जैसे फाइटर जेट शामिल होंगे, जो हवा में रोमांचक करतब के साथ-साथ अपना दम दिखाएंगे। बताया जा रहा है कि इस बार खास आकर्षण टच एंड गो अभ्यास रहेगा, जिसमें विमान पूर्व से पश्चिम दिशा में हवाई पट्टी को छूते हुए तेज रफ्तार से उड़ान भरेंगे। यह अभ्यास आपातकालीन परिस्थितियों में हाईवे को रनवे के रूप में इस्तेमाल करने की क्षमता को परखने के लिए किया जाता है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment