आजमगढ़ में भाजपा बूथ अध्यक्ष के हाफ एनकाउंटर को MLC देवेंद्र सिंह ने बताया फर्जी, कार्रवाई की मांग

Sanchar Now
3 Min Read

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष के हाफ एनकाउंटर और उसे जेल में डाले जाने की घटना पर प्रदेश की सियासत गर्मा गई है. बीजेपी के विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने ही इस घटना पर पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए है. उन्होंने इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि पहले बीजेपी के बूथ अध्यक्ष को घर से उठाया गया और फिर कुछ समय तक इधर-उधर तक घुमाया और फिर आंखों पर पट्टी बांधकर पैर में गोली मार दी और फर्जी एफआईआर दर्ज कर दी. उन्होंने कहा कि इससे गंभीर कोई बात नहीं हो सकती कि बूथ अध्यक्ष का हमारी ही सरकार में एनकाउंटर हो गया.

सीएम योगी को लिखी चिट्ठी लिखकर की मांग

बीजेपी एमएलसी ने कहा कि इस फर्जी एनकाउंटर में जो भी लोग शामिल हैं  उन सभी पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए देवेंद्र प्रताप सिंह ने इस संबंध में सीएम योगी को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने कहा- ‘भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष को गलत तरीके से हाफ एनकाउंटर किए जाने और उन्हें फर्जी मामले में फँसाया गया है.’

उन्होंने कहा कि 28 मार्च को भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र उर्फ अभिषेक को आजमगढ़ पुलिस ने दोपहर 12:40 बजे उनके घर से जबरदस्ती उठा लिया और 29 मार्च 2026 को जीयनपुर कोतवाल ने फर्जी मुकदमा दर्ज कर उनका हाफ एनकाउंटर कर उन्हें जेल भेज दिया. उन्होंने दावा किया कि ये पूरा घटनाक्रम बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था.

पढ़ें  ‘पहले बच्ची का वर्जिनिटी टेस्ट कराओ, तब क्लास में एंट्री’… साहब मदरसे का ये फरमान मुरादाबाद को बदनाम कर देगा!

चिट्ठी में पुलिस की भूमिका पर गंभीर आरोप

बीजेपी एमएलसी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उस सीसीटीवी रिकॉर्ड को भी नष्ट कर दिया. बूथ अध्यक्ष के हाफ एनकाउंटर से आजमगढ़ में काफी रोष और क्षोभ व्याप्त है. देवेंद्र सिंह ने सीएम योगी से माँग की की इस फर्जी एनकाउंटर में शामिल और मुकदमा दर्ज करने वाले सभी पुलिस कर्मियों के साथ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए.

उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने भी दोषी पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं की इसलिए वो ख़ुद भी इस घटना के ज़िम्मेदार है. उनके खिलाफ भी कठोरता एक्शन लिया जाना चाहिए. इस बीच MLC देवेंद्र प्रताप सिंह कॉल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो इस पूरी घटना की जानकारी यूपी के ACS होम संजय प्रसाद को देते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment