मोहम्मद रिजवान और अब्दुल्ला शफीक ने श्रीलंका के जबड़े से छीन लिया मैच, पाकिस्तान ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2023 के 8वें मैच में पाकिस्तान और श्रीलंका एक दूसरे के आमने-सामने हुए। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया। पाकिस्तान ने 345 रन का स्कोर 48.2 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

श्रीलंका के 345 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। पाकिस्तान ने 37 के स्कोर 2 विकेट गंवा दिए थे। कप्तान बाबर आजम का खराब फॉर्म यहां भी जारी रहा। वह मात्र 10 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मोहम्मद रिजवान और शफीक ने पाकिस्तान की पारी को संभाला।

शफीक और रिजवान ने संभाली पारी

शकील ने तेजी के खेलते हुए अपना शतक पूरा किया। शफीक ने आउट होने से पहले 103 गेंद पर 113 रन की पारी खेली। इस दौरान 10 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं, रिजवान ने 121 गेंद पर नाबाद रहते हुए 131 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। रिजवान ने 8 चौके और तीन छक्के लगाए।

मेंडिस और समरविक्रमा ने जड़े शतक

इससे पहले, पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 344 रन बनाए। कुसल मेंडिस (122) और सदीरा समरविक्रमा (108) की शतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका ने विशाल स्कोर बनाया। पाकिस्तान की तरफ से हसन अली ने 4 विकेट लिए। वहीं, हैरिस रऊफ को 2 विकेट मिले।

टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने जीत के साथ शुरुआत की थी। पाक टीम ने नीदरलैड्स को धूल चटाई थी। वहीं, श्रीलंका को अपने पहले मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा था। साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को रौंदा था। श्रीलंका अपने दोनों मैच गंवा चुका है।

पढ़ें  World Cup से पहले ईडन गार्डन्स के ड्रेसिंग रूम लगी आग, जलकर खाक हो गए प्लेयर्स के सामान
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment