यूपी में एक महीने पुलिसकर्मियों को छुट्टी नहीं मिलेगी, योगी सरकार ने दिया बड़ा आदेश

Sanchar Now
4 Min Read

यूपी में 15 अक्टूबर से 20 नवंबर तक पुलिस वालों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। डीजीपी विजय कुमार ने इस बाबत मंगलवार को आदेश जारी किया है। अक्टूबर और नवंबर में पड़ने वाले कई त्योहारों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। डीजीपी की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि यूपी में सभी रैंक के पुलिसकर्मियों की 15 अक्टूबर से 20 नवंबर तक छुट्टियां रद कर दी गई हैं। आदेश का कड़ाई के साथ पालन करने की हिदायत देते हुए डीजीपी ने कहा कि अतिआवश्यक होने पर ही छुट्टी मंजूर की जाएगी।

महिला बीट अधिकारी पिंक स्कूटी पर करेंगी पेट्रोलिंग

महिला सुरक्षा पर खास तवज्जो दे रही उत्तर प्रदेश सरकार सेफ सिटी परियोजना के तहत राज्य के नौ शहरो के 20 धार्मिक स्थलों पर पिंक बूथ के नर्मिाण और 17 नगर निगम के अलावा गौतमबुद्धनगर में 1100 महिला बीट अधिकारियों को पिंक स्कूटी जल्द उपलब्ध करायेगी।

महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के एडीजी बीपी जोगदंड ने मंगलवार को बताया कि सेफ सिटी परियोजना के पहले चरण में प्रदेश के नौ शहर के 20 धार्मिक स्थलों पर पिंक बूथ का नर्मिाण किया जाएगा। इसमें वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, मीरजापुर, मथुरा, गोरखपुर, आगरा, बलरामपुर और चत्रिकूट शामिल हैं। सभी जगह सिंगल स्टोरी के पिंक बूथ बनाए जाएंगे।

इसके लिए विभाग की ओर से गृह विभाग को 1.66 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके साथ ही सभी नौ जिलों के पुलिस अधिकारियों को पिंक बूथ के लिए जमीन चन्हिति कर जानकारी साझा करने के लिए पत्र लिखा गया था, जिसमें से कई जिलों से रिपोर्ट आ गयी है।

पढ़ें  यूपी में फायर NOC खत्म होने से पहले भेजा जाएगा नोटिस, CM योगी ने सभी डीएम को दिए सख्त निर्देश

एडीजी ने बताया कि गृह विभाग से बजट जारी होते ही बूथ का नर्मिाण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। परियोजना के दूसरे चरण में प्रदेश के नगर निगम और गौतमबुद्धनगर में 501 पिंक बूथ बनाए जाएंगे जबकि तीसरे चरण में प्रदेश के शेष शहरों में 2480 पिंक बूथ बनाए जाएंगे। इसी तरह परियोजना के पहले चरण में मंडल मुख्यालय और गौतमबुद्धनगर के 550 थानों को दो-दो जीपीएस लैस पिंक स्कूटी सौंपी जाएगी, जिससे 1100 महिला बीट आरक्षी इस्तेमाल करेंगी।

इसके लिए गृह विभाग को 15.60 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। शासन से हरी झंडी मिलते ही पिंक स्कूटी को 550 थानों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। शासन द्वारा इस माह में दोनों प्रस्ताव को हरी झंडी मिल सकती है। वहीं दूसरे और तीसरे चरण के लिए विभाग की ओर से योजना तैयार की जा रही है।

गौरतलब है कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए योगी सरकार ने प्रदेश भर तीन हजार पिंक बूथ और सभी 10417 महिला बीटों को पिंक स्कूटी देने का फैसला किया था।  परियोजना के पहले चरण में प्रदेश के नौ शहरों के 20 धार्मिक स्थलों पर पिंक बूथ के नर्मिाण का नर्णिय लिया गया था जबकि 17 नगर निगम और गौतमबुद्धनगर में 1100 महिला बीट आरक्षियों को इलेक्ट्रिक दो पहिया स्कूटी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये थे।

पहले चरण में पिंक बूथ नर्मिाण और इलेक्ट्रिक दो पहिया स्कूटी के लिए तीन माह का समय नर्धिारित किया गया था। इस पर महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन ने एक प्रस्ताव बनाकर शासन को उपलब्ध कराया है, जिस पर मुहर लगते ही इसे धरातल पर उतारने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

पढ़ें  यूपी पुलिस के सिपाही ने रेलवे स्टेशन पर किया सुसाइड, इंसास राइफल से मारी गोली, स्टेटस पर लिखा- जो मैं करने जा रहा…

गौरतलब है कि प्रदेश में सेफ सिटी परियोजना तीन फेज में पूरी की जानी है। इसमें पहले फेज में 17 नगर निगमों के साथ गौतमबुद्धनगर शामिल है। वहीं दूसरे चरण में 57 जिला मुख्यालय की नगर पालिकाओं और तीसरे चरण में 143 नगर पालिकाओं को सेफ सिटी परियोजना से जोड़ा जाएगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment