पुलिस वाले ने नर्स का नहाते समय बनाया वीडियो, नर्सिंग मेस में घटना से खलबली, एसपी सिटी को जांच

Sanchar Now
3 Min Read

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से हैरान कर करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक जिला अस्पताल में तैनात महिला स्टॉफ नर्स ने साथी महिला स्टॉफ नर्स के पति पर नहाते समय बाथरूम में चोरी से वीडियो (MMS) बनाने का गंभीर आरोप लगाया है. आरोपी यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर मुरादाबाद में तैनात है.

यह है पूरा मामला 

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में जिला अस्पताल में तैनात एक महिला नर्स का नहाते वक्त वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. पीडिता की जानकारी के मुताबिक एक हेड कांस्टेबल ने दूसरे बाथरूम से चोरी से नहाते वक्त उसकी वीडियो बना ली. पीडिता ने इसकी शिकायत सिविल लाइंस थाने में की है. जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात महिला अस्पताल परिसर में ही बने स्टाफ क्वार्टर में रहती है.

हेड कांस्टेबल के खिलाफ मुक़दमा दर्ज

आरोपी हेड कांस्टेबल मुरादाबाद के न्यायालय में सुरक्षा कर्मी के पद पर तैनात है. एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ नर्स ने शिकायत दर्ज करवाई है. शिकायत पत्र को संज्ञान में लेकर मुक़दमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है. वहीं एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी हेड कांस्टेबल का मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. जिस पुलिस कर्मी पर महिला नर्स ने आरोप लगाया है उसकी पत्नी भी जिला अस्पताल में ही स्टाफ नर्स के पद पर तैनात है और वह भी परिवार सहित उसी बिल्डिंग के फ्लोर पर दूसरे घर में रहते है.

पढ़ें  बांदा: मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ गैंगरेप, 8 आरोपी अरेस्ट

कॉमन बाथरूम का करते है इस्तेमाल 

महिला का आरोप है कि उनकी बिल्डिंग में कॉमन बाथरूम है, जिसकी ऊपर से दीवार थोड़ी खुली है. नर्स की जानकारी के मुताबिक वह नहाने गई थी. इस दौरान महिला क यह एहसास हुआ कि उनकी कोई नहाते हुए वीडियो बना रहा है. आनन-फानन में नर्स घबरा कर बाहर आई और पडोसी नर्स का दरवाजा खुलवाया, तो देखा कि हेड कांस्टेबल ने उसकी नहाते हुए वीडियो बनाई थी.

महिला के पकड़े पैर 

महिला नर्स को अपने दरवाजे देख कांस्टेबल के होश उड़ गए. इसके बाद वो महिला नर्स के पैर पकड़ने लगा और मामले की ख़त्म कर दबाने की बात कहने लगा. इसके बाद आरोपी कांस्टेबल ने नर्स का वीडियो भी डिलीट कर दिया. कांस्टेबल की हरकत को देख नर्स ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और शिकायत दर्ज करवाई है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment