सुपरटेक इको विलेज 2 सोसाइटी में उल्टी दस्त के 200 से ज्यादा मामले आए सामने, कैम्प लगाकर जांच सुरु

Sanchar Now
4 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज दो सोसाइटी में पिछले दो दिनों से बच्चे सहित लोग लगातार बीमार हो रहे हैं। अधिकतर बच्चों में तेज बुखार, उल्टी, दस्त और पेट में दर्द की शिकायत थी वहीं डॉक्टरों का कहना है कि शायद पानी के प्रदूषण के कारण यह बच्चे बीमार हो रहे हैं। यह मामला उसे समय ज्यादा गंभीर हो गया जब सोसाइटी में इस बीमारी से 200 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। जिसके बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जान शुरू की। सोसायटी में लोगों को दवाइयां दी जा रही है और पानी की भी जांच की जा रही है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज दो सोसाइटी में अचानक से लोगों के बीमार होने से पूरी सोसाइटी में मुश्किलें बढ़ गई है। हालांकि सभी बीमार बच्चों और व्यक्तियों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है लेकिन लगातार उल्टी दस्त की शिकायतें होने पर सोसायटी के निवासियों ने प्रशासन और प्राधिकरण से जांच की मांग की है।

सुपरटेक इको विलेज दो सोसायटी के कई टावरों में लोग अचानक बीमार हो रहे हैं सबसे ज्यादा बच्चे इस बीमारी से प्रभावित है। सोसायटी निवासियों ने बताया कि बच्चों को तेज बुखार और दस्त हुए है। सोसायटी निवासी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि संडे की रात के बाद से बच्चों में वोमिटिंग और डिसेंट्री की शिकायत आने लगी थी और पेट में दर्द भी हो रहा था हमने सोचा कि बच्चों ने बाहर कुछ खाया होगा इसके कारण हो रहा है। लेकिन जब सोसायटी के लोगों से बात की तो यह नंबर लगातार बढ़ता गया। सोसायटी में करीब 200 बच्चे इस बीमारी की चपेट में आ गए सबका एक ही सिंप्टोम्स है। 2 दिन पहले सोसाइटी वॉटर टैंक की क्लीनिंग हुई थी क्लीनिंग के बाद ही यह शिकायते आ रही है।

पढ़ें  पाली और अजायबपुर के 130 किसान आबादी भूखंडों का ड्रा संपन्न

बीमार हो रही बच्चों की संख्या बढ़ाने के बाद जिला प्रशासन एक्शन में आ गया जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सोसाइटी में कैंप लगाकर सभी की जांच कर रही है वही भूगर्भ जल संरक्षण की टीम पानी के सैंपल ले रही है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि कल रात को सूचना मिली थी कि सोसायटी में बच्चे बीमार हुए है। सूचना के बाद देर रात ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची वहीं आज मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम को सोसाइटी में भेजा गया है और कैंप लगाने को कहा गया है। सभी का हेल्थ चेकअप कराया जा रहा है और कोई समस्या नहीं हो इसके लिए दवाइयां भी दी जा रही है।

इसके अलावा पानी के दूषित होने की जो बात सामने आ रही है। उसके लिए भूगर्भ जल संरक्षण की टीम को भी सोसाइटी भेजा गया है जो वहां जाकर पानी के सैंपल आदि ले रही है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से भी अनुरोध किया गया है कि वह देख की पानी कि वहां क्यों दिक्कत आ रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment