इस फेमस सोसायटी में बिजली कटने से मचा हड़कंप, 1.76 करोड़ रुपये बकाया होने पर हुआ एक्शन

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक ईकोविलेज 1 सोसायटी में 6 हजार परिवारों के सामने बिजली संकट खड़ा हो गया है। एनपीसीएल ने बकाया नहीं जमा करने पर सोसायटी की बिजली काट दी है। बिल्डर पर 1 करोड़ 76 लाख का बकाया है। बिजली का बिल पिछले एक साल से जमा नहीं किया गया है। एनपीसीएल ने 1 साल में बिल्डर को कई रिमांइडर भेजे। इसके बावजूद बिल नहीं जमा हुआ। अब एनपीसीएल ने बिजली काट दी है।

निवासियों का क्या दोष

लोगों ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा है कि इस मामले में निवासियों का क्या दोष है। निवासी को समय से मेंटेनेंस व बिजली का बिल जमा करते है। इसके बावजूद बिल्डर की लापरवाही की वजह से निवासियों के सामने बिजली संकट खड़ा हो गया है। हर तरफ से निवासी को ही परेशान किया जाता है।

विवादों से घिरती जा रही सोसायटी

ईकोविलेज एक सोसायटी लगातार विवादों से घिरती जा रही है। कुछ दिन पहले 12वीं मंजिल से गमला फेंकने का मामला सामने आया था। आए दिन यहां गमला, जूता व अन्य सामान फेंकने का मामला सामने आता रहता है। अब यहां के निवासियों के सामने बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई है।

कई सोसायटी के लोग परेशान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले कई हजार लोग अलग-अलग समस्याओं से परेशान है। महागुन मंत्रा, कासा ग्रींस समेत कई अन्य ऐसी सोसायटी है जहां के निवासी रजिस्ट्री नहीं होने से परेशान है। अब ईकोविलेज एक सोसायटी में मूलभूत सुविधा में शामिल बिजली ही काट दी गई है। रात होने से पहले यदि बिजली नहीं आई तो लोगों की समस्या और बढ़ सकती है।

पढ़ें  पाली और अजायबपुर के 130 किसान आबादी भूखंडों का ड्रा संपन्न

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहना हुआ आफत

लोगों का कहना है कि जीवन भर की कमाई से उन लोगों ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महंगी सोसायटी में घर खरीदा। यह उनके लिए आफत साबित हो रहा है। आए दिन सोसायटी में कोई न कोई समस्या हो जाती है। अब ऐसा लगता है कि उनके साथ ठगी हुई है। लोग यहां घर खरीदकर खुद को ठगा हुआ महसूस करते है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment