‘मां मुझे माफ करना…’, पत्नी की मौत के तीसरे दिन पति ने की आत्महत्या; 8 महीने पहले हुई थी लव मैरिज

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली इलाके के जीएल बजाज गर्ल्स हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूद कर आत्महत्या करने वाली महिला के पति ने भी खुदकुशी कर ली है. बताया गया है कि पत्नी के आत्महत्या करने के बाद से वह मानसिक रुप से परेशान चल रहा था. दोनों ने आठ माह पहले ही लव मैरिज की थी. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार, मेरठ के बाफर गांव निवासी 21 वर्षीय सौरभ चौधरी सूरजपुर स्थिति कॉलोनी में अपनी मां के साथ रहता था. सोमवार  सुबह पुलिस को सौरभ का शव कमरे में पंखे से लटके होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की तो कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है.

पत्नी की मौत के बाद परेशान था युवक

सौरभ चौधरी सुसाइड केस में मिले सुसाइड नोट को लेकर पुलिस ने दावा किया है कि मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि पत्नी की मौत के बाद से वह परेशान था. पत्नी के परिजन उस पर दबाव बना रहे थे. इससे परेशान होकर वह अपनी जान दे रहा है. साथ ही लिखा कि मां मुझे माफ करना.

तीन दिन पहले पत्नी ने की थी खुदकुशी

गौरतलब है कि तीन दिन पत्नी ने भी आत्महत्या की थी. मिली जानकारी के अनुसार, सौरभ की पत्नी पारुल ने तीन दिन पहले नॉलेज पार्क कोतवाली इलाके के जीएल बजाज गर्ल्स हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूद कर आत्महत्या की थी. घटना से एक दिन पहले व्हाट्सऐप चैट को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था. उसके बाद महिला तीसरी मंजिल से कूद गई. बताया गया है कि मृतका के पिता ने सौरभ पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था. जांच के दौरान उसे परेशान किया जा रहा था.

पढ़ें  त्योहार पर महंगे टिकट का झटका, बस का किराया 5 गुना बढ़ा; नोएडा से कानपुर-लखनऊ के लिए ले रहे 5000 रुपये

यह भी है चर्चा

सूत्रों की मानो तो चर्चा है कि पुलिस ने सौरभ को पूछताछ के लिए पत्नी की मौत के बाद हिरासत में लिया था. बताया जा रहा है कि रविवार रात वह पेशाब करने के बहाने बाहर निकाला और भाग कर अपने घर पहुंच गया. जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया. उधर, पुलिस अधिकारियों ने पुलिस हिरासत में मृतक के होने से साफ इनकार किया है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment