सिस्टर सिटी के लिए ग्रेनो प्राधिकरण व अमेरिका के लोउडन कॉउंटी सिटी के बीच हुआ एमओयू

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। अमेरिका के लोउडन काउटी सिटी और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बीच मेमोरेंडम साइन हो गया है। इससे ग्रेटर नोएडा में आर्थिक, व्यापारिक, शैक्षणिक और एनवायरनमेंट आदि क्षेत्रों में निवेश की रहा खुल गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर एसीईओ मेधा रूपम और अमेरिका के लोउडन काउटी सिटी वर्जीनिया के इकोनामिक डेवलपमेंट विभाग के कार्यकारी निदेशक बड़ी राइजर ने एमओयू पर ऑनलाइन हस्ताक्षर किए।

 

दरअसल, ग्रेटर नोएडा और अमेरिका के लोउडन काउटी सिटी के साथ सिस्टर सिटी के रूप में एग्रीमेंट करने के लिए प्राधिकरण काफी समय से प्रयासरत है अब इसे अमली जामा पहना दिया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और अमेरिका के लोउडन काउटी सिटी के बीच सोमवार को मेमोरेंडम साइन हो गया है। दोनों शहरों के बीच शिक्षा, व्यापार, संस्कृति, बायोटेक, कृषि, फार्मास्यूटिकल, सूचना और तकनीक आदि का सीधे आदान-प्रदान करने में सहूलियत होगी। एक दूसरे के प्रतिनिधि दोनों शहरों में जाकर अध्ययन कर सकेंगे।

इससे पहले इस तरह का एग्रीमेंट वाराणसी, लखनऊ व आगरा आदि शहरों में और अलग-अलग देशों के बीच सिस्टर सिटी एग्रीमेंट हो चुके हैं। बता दे कि विगत जनवरी माह में अमेरिका के लोउडन काउटी सिटी वर्जीनिया के इकोनामिक डेवलपमेंट विभाग के कार्यकारी निदेशक बड़ी राइजर सहित तीन अन्य प्रतिनिधियों के साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण आए थे। उस समय ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी रूपरेखा तय कर ली गई थी।

उस समय ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से भी प्रस्तुतीकरण के जरिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर, रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, मेट्रो कनेक्टिविटी, एक्सप्रेसवे, ग्रीनरी, बड़ी कंपनियां, शिक्षण संस्थानों, डाटा सेंटर हब, आईआईटीजीएनएल, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब व मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब आदि की जानकारी उपलब्ध कराई गई थी।

पढ़ें  माता की ज्योति लेकर लौट रहे चार दोस्तों को बस ने मारी टक्कर, दो की मौत-दो घायल

इसके बाद विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा में आईआईटीजीएनएल के अलग-अलग हिस्से में जाकर इंफ्रास्ट्रक्चर को भी देखा था अब इस परियोजना को अमली जामा पहना दिया गया है। दोनों शेरों के बीच एमओयू होने से ग्रेटर नोएडा में अधिक निवेश की राह खुलेंगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment