यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बनने वाली इंटरनेशनल फिल्म सिटी के लिए हुआ एमओयू साइन

Sanchar Now
4 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बनने वाली इंटरनेशनल फिल्म सिटी के लिए गुरुवार को एमओयू साइन किया गया। यह एमओयू ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह और बेव्यू कंपनी के निर्माता निर्देशक बोनी कपूर व भूटानी ग्रुप के साथ किया गया। पहले चरण में बनने वाली फिल्म सिटी 230 एकड़ में बनाई जाएगी जिस पर 1510 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। फिल्म सिटी के लिए जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा बनने वाली फिल्म सिटी के लिए गुरुवार को एमओयू साइन हो गया। यह फिल्म सिटी 1000 एकड़ में प्रस्तावित है जिसे तीन चरणों में बनाया जाएगा। पहले चरण में 230 एकड़ में फिल्म सिटी विकसित की जाएगी। जिसके लिए फ़िल्म निर्माता निर्देशक बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप की बेव्यू कंपनी के बीच करार हुआ है। उत्तर प्रदेश में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित फिल्म सिटी परियोजना काफी महत्वपूर्ण है।

यमुना प्राधिकरण के ग्रेटर नोएडा स्थित कार्यालय में एमओयू साइन होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस मे फिल्म निर्माता निर्देशक बोनी कपूर ने कहा कि मैंने कई देशों का दौरा किया है फिल्म सिटी के लिए काफी कुछ सीखा है। उन्होंने अपनी फिल्म नो एंट्री की शुरुआत यमुना सिटी में बनने वाली इंटरनेशनल फिल्म सिटी से करने की घोषणा की है। इस दौरान बोनी कपूर ने कहा कि हम इस फिल्म सिटी को इंटरनेशनल फिल्म सिटी के तौर पर विकसित करेंगे। इससे पहले भी देश में कई फिल्म सिटी बनाई गई है जो पूर्ण रूप से सफल नहीं हो पाई है। इस फिल्म सिटी को बनाने से पहले भूटानी ग्रुप के साथ वह कई अन्य देशों की फिल्म सिटी व स्टूडियो का दौरा करेंगे। उसके बाद यहां पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। आगामी 6 महीनों में बेव्यू कंपनी को फिल्म सिटी का निर्माण कार्य सुरु करना होगा और तीन साल में इसका यहाँ पर कार्य सुरु हो जाएगा।

पढ़ें  भारत मंडपम के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में चमका यीडा का स्टाल, मंत्री राकेश सचान ने किया निरीक्षण

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने बताया कि आज यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बनने वाली इंटरनेशनल फिल्म सिटी के लिए लिए एमओयू साइन किया गया है। यह फ़िल्म सिटी यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 21 में बनाई जाएगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर है फिल्म सिटी बनाई जा रही है। पहले फेस में बनने वाली फिल्म सिटी के लिए ई टेंडर के माध्यम से टेंडर जारी किए गए थे जिसके चार कंपनियों ने आवेदन किया था।

बोनी कपूर की कंपनी बेबी प्रोजेक्ट्स में भूटानी ग्रुप के साथ मिलकर सबसे अधिक बोली लगाकर विकास करता कंपनी बनी यूपी कैबिनेट में भी कंपनी को आवंटन पत्र जारी किया जा चुका है। इस बनने वाली फिल्म सिटी से होने वाली आय का 18 प्रतिशत हिस्सा यमुना प्राधिकरण को मिलेगा। फिल्म सिटी में सड़क सहित अन्य सुविधाएं प्राधिकरण तैयार करके देगा। इसके डिजाइन और निर्माण का कार्य कंपनी की जिम्मेदारी कंपनी की रहेगी। फिल्म सिटी के डिजाइन और तय प्रस्ताव में कंपनी कोई बदलाव नहीं कर सकेगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment