सांसद महुआ मोइत्रा के गोद लिए कुत्ते गुड्डू की हुई मौत, एमपी ने हत्या का आरोप लगाते हुए नोएडा पुलिस की शिकायत

Sanchar Now
3 Min Read

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा के इमलिया गांव में स्थित स्मार्ट सेंचुरी शेल्टर होम में तेज पटाखे की आवाज से एक कुत्ते की मौत हो गई। प्रतिबंधित पटाखों के विस्फोटक लगातार जलने के कारण हृदयघात से इस कुत्ते की मौत हो गई। कुत्ते की मौत के बाद पश्चिम बंगाल की कृष्णा नगर लोकसभा सीट से सांसद महुआ मोइत्रा ने एक्स पर नोएडा पुलिस व पुलिस कमिश्नर गौतम बुद्ध नगर से मामले की शिकायत की है। इस कुत्ते का नाम गुड्डू था और इसका पूरा खर्च सांसद द्वारा उठाया जाता था।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के इमलिया गांव में सोफी मेमोरियल एनिमल रिलीफ ट्रस्ट द्वारा स्मार्ट सेंचुरी सेल्टर होम चलाया जाता है। इस शेल्टर होम में असहाय विकलांग गायों, कुत्तों और गधों सहित अन्य जानवरों की मद्दत की जाती है। पिछले साल ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक कुत्ते का एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद शेल्टर होम की फाउंडर कावेरी राणा भारद्वाज ने इस कुत्ते को रेस्क्यू किया और जिसका नाम गुड्डू रखा था। इस गुड्डू का पूरा खर्चा सांसद महुआ मोइत्रा ही उठती थी। बीते रविवार को तेज पटाखों के कारण इस गुड्डू की मौत हो गई।

शेल्टर में रह रहे गोद लिए कुत्ते गुड्डू की मौत के बाद पश्चिम बंगाल की कृष्णा नगर लोकसभा सीट से सांसद महुआ मोइत्रा ने नोएडा पुलिस से मामले की शिकायत की है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर नोएडा पुलिस व पुलिस कमिश्नर नोएडा को शिकायत करते हुए लिखा है कि मेरे द्वारा बचाई गई पुनर्वास शिशुओं में से एक की नोएडा में प्रतिबंधित विस्फोटक पटाखों के कारण ह्रदयघात से मौत हो गयी है। यह हत्या है और बहुत ही शर्मनाक है। उन्होंने पटाखे फोड़ने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

पढ़ें  नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचकर दिल्ली के उपराज्यपाल ने एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण एवं यमुना प्राधिकरण के विकास कार्यों की ली जानकारी

वही इस मामले में शेल्टर होम की फाउंडर कावेरी राणा भारद्वाज ने बताया कि कल का दिन हमारे लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण था। जिसमें एक कुत्ते की हृदय घाट के कारण मौत हो गई। तेज पटाखों के कारण गुड्डू हाइपर वेंटिलेशन में चला गया और आखिर में उसने हार मान ली। बाकी जानवर भी पटाखे की तेज आवाज के कारण छुपे हुए हैं। गुड्डू को पिछले साल ग्रेटर नोएडा वेस्ट से रेस्क्यू किया गया था। जहां पर उसका एक्सीडेंट हो गया था और उसको काफी चोटे आई थी तभी वह इस शेल्टर होम रह रहा था। उन्होंने कहा कि त्योहारों में प्यार और सौहार्द होना चाहिए ना कि ऐसे पटाखे की तेज आवाज जिसके कारण अन्य जानवरों को भी परेशानी हो।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment